Indore News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, कांग्रेस को आया गुस्सा, अल्टीमेटम दिया
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बांग्लादेश में हिंदू धर्म गुरु चिन्मय प्रभु जी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला गाड़ी पर बांधकर सड़कों पर घुमाया। साथ ही केंद्र सरकार से मांग तत्काल करते हुए चिन्नानंद जी की रिहाई के लिए बांग्लादेश सरकार को खुली चेतावनी दे डाली है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। वहीं इस अनोखे विरोध को देख लोग हैरान नजर आ रहे थे।

जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नेतृत्व में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनुस का पुतला रीगल चौराहे पर गाड़ी पर बांधकर सड़को पर घुमाया। नेताओं ने बताया कि, बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू समाज के लोगों पर निरंतर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, और भाजपा की केंद्र सरकार वहां के निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना को यहां पर शरण देकर बिरयानी खिला रही है, वर्तमान में इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मयानंद जी प्रभु जी को चटगांव में जो कि बांग्लादेश में स्थित है, वहां पर गिरफ्तार किया गया, और उन पर कई तरह के झूठे आरोप लगाए गए, उनके गिरफ्तारी के बाद वहां पर रहने वाले हिंदू संप्रदाय की शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कट्टरपंथी बांग्लादेशियों द्वारा हिंदू संप्रदाय के लोगों पर हमले किए गए उनको तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया. प्रभु चिन्मयानंद जी की जमानत भी वहां की कोर्ट द्वारा खारिज की गई, और उन्हें जेल भेजा गया।
नेताओं ने बताया कि, केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर हिंदू हितैषी बनती है, पर जब बांग्लादेश सहित अन्य देशों में जब हिंदुओं पर हमले होते हैं तो मुंह छुपा कर बैठ जाती है, कांग्रेस ने प्रभु चिन्मय की गिरफ्तारी के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला गाड़ी पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया और भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा कि, जल्द से जल्द उन्हें सद्बुद्धि मिले और वह बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों पर हो रही प्रताड़ना के विरोध में बांग्लादेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब दे और देश में बांग्लादेश की निर्वाचित प्रधानमंत्री शेख हसीना को तत्काल यहां से जाने के लिए कहें।
ये भी पढ़े- MP News: मांडू घूमने आए यूरेशियन समूह के प्रतिनिधि, जहाज महल में कुछ ऐसा देख चौंके












Click it and Unblock the Notifications