सुरक्षा और शांति के मद्देनजर गिलानी श्रीनगर में नजरबंद

इसी साल 29 अक्टूबर को उन्हें नजरबंद से मुक्त किए जाने के बाद से वह चुनाव विरोधी अभियान की अगुवाई कर रहे थे। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के पलहलान में गिलानी रविवार को एक चुनाव विरोधी रैली को संबोधित करने वाले थे।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया, सोमवार को आगे की संभावनाओं के बारे में विचार किया जाएगा। जम्मू एवं कश्मीर में 2014 में लोक सभा एवं राज्य विधान सभा के चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications