मसूद अजहर के ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित होने पर क्या बोले UN में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने मसूद को यूएन की ओर से ग्लोबल आतंकी नामित करने के बाद भारत के समर्थन के लिए विश्व के देशों का धन्यवाद किया है। अपने संदेश में अकबरुद्दीन ने कहा कि उन देशों के हम आभारी हैं जिन्होंने हमें समर्थन दिया। यूएसए, यूके, फ्रांस और परिषद में शामिल दूसरे देशों के अलावा भी कई मुल्कों ने इस मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।

Syed Akbaruddin India Ambassador to UN on Masood Azhar designated as global terrorist

सैयद ने कहा कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल कराने की कोशिश हम काफी दिन से कर रहे थे, हमने अब अपना लक्ष्य पाया है। इससे पहले ट्वीट करके सैयद अकबरुद्दीन ने लिखा कि इस काम में 'बड़े-छोटे (देशों), सभी का साथ मिला. संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में मसूद अजहर को आतंकी घोषित कर दिया गया है. समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद।

भारत काफी समय से मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की कोशिश कर रहा था।चीन का समर्थन न मिलने की वजह से कई बार संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव खारिज हो गया था, हालांकि फ़्रांस, अमरीका और ब्रिटेन जैसे देश इस प्रस्ताव के पक्ष में थे। इस दफा चीन ने अपने रुख में बदलाव किया।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है।अजहर को संयुक्त राष्ट्र की सूची में वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। पाकिस्तान ने भी पुष्टि की है कि मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव 1267 के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। यूएन में जैश पर पहले ही प्रतिबंध लगा हुआ है।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+