नेताओं के आए बुरे दिन, स्विस बैंक एसआईटी को सौंपेगी काले धन की रिपोर्ट

स्विस बैंक के एक अधिकारी ने प्रेस वार्ता की इस बात की जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों के भीतर भारत का कितना काला धन यहां के अकाउंट्स में जमा है इसकी पुष्टि कर दी जाएगी। अधिकारी ने यह भी कहा है कि काले धन से जुड़ी हुई सभी जानकारियां एसआईटी टीम को ही दी जाएंगी। इस मामले में किसी अन्य का हस्तक्षेप अनिवार्य नहीं होगा।
बता दें कि विगत दिन स्विस बैंक ने इस बात का खुलासा किया था कि यहां जमा भारतीयों के पैसे में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसे तो देश का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि आम बजट में कटौती करनी पड़ रही है और स्विस बैंक में 40 प्रतिशत का इजाफा हो रहा है।
हालांकि, अधिकारी ने इन दावों को खारिज कर दिया कि स्विस बैंकों में जमा भारतीय धन हजारों अरब डॉलर है। स्विस नैशनल बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के 283 बैंकों में विदेशी ग्राहकों का कुल जमा धन 1,600 अरब डॉलर ही है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपना पहला फैसला काले धन के मामले पर लिया था। इसके लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमबी शाह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। एक अन्य पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अरिजित पसायत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस एसआईटी में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर, इंटेलिजेंस ब्यूरो, इनफोर्समेंट डाइरेक्टरेट, सीबीआई, डाइरेक्ट टैक्स बोर्ड, फाइनैंशल इंटेलिजेंस और रॉ के प्रमुख इस कमिटी के मेंबर हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सरकार को एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications