स्वाइन फ्लू की वजह से राजस्थान में दो की जान गई, पिछले 52 दिनों में 3753 की मौत
नई दिल्ली। राजस्थान में स्वाइन फ्लू के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार स्वाइन फ्लू की वजह से लोगों की जान जा रही है। जनवरी माह से 21 फरवरी के बीच 131 लोगों की स्वाइन फ्लू की वजह से मौत हो गई है। राजस्थान में स्वाइन फ्लू के कुल 3753 मामले सामने आए हैं, जबकि 131 लोगों की स्वाइन फ्लू की वजह से मौत हो गई है। राजस्थान में आज (21 फरवरी) को कुल 25 नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मरने वालों की संख्या जयपुर में हैं, यहां स्वाइन फ्लू से पीड़ित सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

गुरुवार को दो की मौत
गुरुवार को राजस्थान में दो लोगों की स्वाइन फ्लू की वजह से मौत हो गई, मरने वाले पाली और बाडमेर जिले के हैं। जयपुर में में अकेले सबसे अधिक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं, यहां 31 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए ए हैं, जिसमे से पांच जोधपुर और पांच उदयपुर के हैं। भिलवाड़ा में तीन और बीकानेर, अलवर, दौसा, जैसलमेर, बाड़मेर और कोटा में 2-2 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। वहीं टोंक, नागौर, भरतपुर, झुंझनु और राजमसंद से एक-एक मामले सामने आए हैं।
कैसे फैलता है
बता दें कि स्वाइन फ्लू एक संक्रमण है जोकि स्वाइन इन्फ्लुएंजा वायरस की वजह से फैलता है, जिसमे एच1एन1 सबसे ज्यादा फैलने वाला संक्रमण है। यह संक्रण उस वक्त फैलता है जब इससे पीड़ित कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को छूता है, यहा सांस लेते वक्त, खांसते वक्त आसपास खड़े व्यक्ति को यह संक्रमण हो सकता है। इस बीमारी में मरीज को वायरल फीवर जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जिसमे खांसना, गले में खरास और शरीर में दर्द होता है।












Click it and Unblock the Notifications