स्वाति मालीवाल ने फिर मारा स्पा सेंटर पर छापा, शेयर किए 3 नए वीडियो, अंदर चल रहा था ये 'गंदा खेल'

स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर पर छापेमारी के तीन और वीडियो शेयर किए हैं। कमरों के अंदर का नजारा देखकर आप भी दंग रह जाएंगे...

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को ही स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के नवादा इलाके में चल रहे दो स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां कमरों के भीतर आपत्तिजनक सामान मिलने के साथ-साथ नग्न अवस्था में लोग भी मिले। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस और एमसीडी पर सवाल खड़े किए थे। अब स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के तीन और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश की राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में कैसे देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

'दिल्ली को बैंकॉक बना रहे ये लोग'

'दिल्ली को बैंकॉक बना रहे ये लोग'

दिल्ली के नवादा इलाके के बाद स्वाति मालीवाल ने कुछ और स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'नवादा से उत्तम नगर वाली मेन रोड का हाल। हर कदम पर स्पा रूपी सेक्स रैकट चल रहे हैं। जब हम पहुंचे तो सब दुकान बंद करके भागे। क्राउन स्पा, गोल्ड स्पा, हॉट स्पा....ये दिल्ली को बैंकॉक नहीं बना रहे तो क्या कर रहे हैं? हमने DCP द्वारका और तीनों MCD कमिशनर को समन करा है! बंद करो स्पा! अभी मधु विहार के क्राउन स्पा पहुंचे। यहां भी धड़ल्ले से सेक्स रैकट चल रहा है। एक कॉलेज स्टूडेंट और भी कई नंगे लड़के, लड़कियों के साथ बंद कमरे में पाए। कॉन्डम मिले और मैनेजर ने माना कि सेक्स रैकट चल रहा है। हमने तो स्पा के खिलाफ जंग छेडी है। देखना ये है कब तक पुलिस एफआईआर नहीं करेगी!'

'नंगे लड़के बंद कमरे में लड़की के साथ मिले'

छापेमारी का दूसरा वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'दिल्ली के हर कोने पर स्पा है। पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे धंधा चल रहा है। इस स्पा में भी नंगे लड़के बंद कमरे में लड़की के साथ पाए गए। बिना रुके और डरे हम स्पा सेंटर का भांडा फोड़ेंगे। आप 181 पर कॉल करके कंपलेंड करें। ये मुहीम तब तक जारी है, जब तक एमसीडी और पुलिस ये गंदगी खत्म ना करे! हमारे देश में कही भी किसी से भी वैश्यावृत्ति कराना जुर्म है। चंद लोग समझते हैं कि सेक्स ख़रीदना कोई गलत बात नहीं। लड़की अपनी मर्जी से कर रही होगी। पर बताओ, आपके परिवार में कोई लड़की ऐसा मर्जी से करेगी?'

'लड़की को एक आदमी के मिलते हैं 1000 रुपए'

स्पा सेंटर का ही एक अन्य वीडियो शेयर कर स्वाति मालीवाल ने कहा, 'ये बैंकॉक नही दिल्ली के क्रॉसरिवर मॉल का ‘डे वन' स्पा है। नंगे आदमी अंदर से बंद कमरों में लड़की के साथ ग़लत काम करते हैं। जब उनसे पूछो कि क्या उनको अच्छा लगेगा अगर कोई महिला जिससे वो प्यार करते हैं, ऐसा काम करे तो उनपर कोई जवाब नही है! इस एक मॉल में दर्जनों स्पा हैं। शर्मनाक! क्राउन स्पा का मैनेजर खुद बंद कमरे में लड़की के साथ नंगा पाया गया। उसने कोई लाइसेंस एमसीडी का हमको दिखाया। पता नही ऐसी अश्लील जगह को कैसे एमसीडी लाइसेंस देती है? उसने लिखित में माना कि स्पा में सेक्स रैकट चलता है। लड़की को एक आदमी से सेक्स करने के लिए 1000 रुपए मिलते हैं।'

'धमकियों से नही डरते, स्पा बंद करवाएंगे'

वहीं दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, 'नोएडा पुलिस ने हाल ही में 14 स्पा पर रेड करके सेक्स रैकट का भांडा फोड़ा था। एफआईआर भी की थी और स्पा बंद भी करवाए थे। जब यूपी पुलिस स्पा और मसाज पार्लर पर कार्यवाही कर सकती है तो दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने में क्या समस्या हो रही है। उन्हें तो तुरंत टीम बनाकर दिल्ली महिला आयोग के साथ जाना चाहिए। पुलिस की बला से स्पा में वैश्यवृति फले-फूले। स्पा पर एफआईआर ना करने के बहाने- लड़की बालिग और स्पा को लाइसेंस। कानून है कि वैश्यावृत्ति कराने वाले पर एफआईआर हो, फिर भी स्पा पर एफआईआर नहीं। उलटी हमपर कंप्लेंड लिख रहे हैं कि मारपीट की। शाबाश पुलिस! धमकियों से नही डरते। स्पा बंद करवाएंगे।'

Recommended Video

    DELHI: Spa सेंटर पर DCW का Raid, युवतियों के साथ निर्वस्‍त्र मिले लोग, Condom भी बरामद । वनइंडिया
    मंगलवार को भी थी छापेमारी

    मंगलवार को भी थी छापेमारी

    आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नवादा इलाके में दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा था। इस दौरान दोनों स्पा सेंटरों से जहां कमरों के भीतर निर्वस्त्र हालत में लोग मिले, वहीं कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। स्पा सेंटरों पर छापेमारी के दौरान स्वाती मालीवाल के साथ मीडिया और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मसाज के नाम पर दिल्ली में जिस्म का धंधा चला रखा है! हम नवादा के जैज्मिन स्पा और जन्नत स्पा पहुंचे तो हैरान रह गए! हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। मैनेजर और लड़कियों ने कबूला कि स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है। तुरंत FIR हो!'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+