नर्क हो गई थी जिंदगी, सात सालों तक..... जब तलाक को लेकर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने बयां किया दर्द
Swati Maliwal Marriage: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्वाति ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। आए दिन मामले को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच चलिये बात करते हैं स्वाति मालीवाल की पर्सनल लाइफ के बारे में...
तलाक के बाद बदली जिंदगी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली स्वाति मालीवाल को साल 2015 में दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। सोशल मीडिया पर स्वाति काफी एक्टिव रहती हैं। स्वाति की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से सुर्खियों में रही है। स्वाति ने साल 2020 के फरवरी महीने में पति नवीन जय हिंद से तलाक लिया था। मगर इसके बाद स्वाति ने जो कहा, वो एक चर्चा का विषय बन गया।

क्यों हुआ था स्वाति का तलाक?
पति से तलाक के बाद स्वाति ने खूब इंटरव्यू दिये। हर कोई जानना चाहता था स्वाति का शादीशुदा जिंदगी के पीछे का नजरिया और तलाक की वजह। तो स्वाति ने अपने तलाक पर बात की और खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े हैरान कर देने वाले सच सबके सामने रखे। आज स्वाति देशभर में अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में चलिये बताते हैं आपको स्वाति की शादीशुदा जिंदगी में हुई खटपट और तलाक के कारणों के बारे में....
'सात सालों तक...'
'एबीपी' न्यूज के मुताबिक, स्वाति ने अपनी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि कैसे वे इस फैसले को अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी घटना मानती हैं। स्वाति ने बताया कि सात सालों तक उन्हें एक टॉक्सिक मैरिज झेलनी पड़ी थी। आसान शब्दों में कहें तो शादी के बाद शादीशुदा जिंदगी नर्क जैसी हो गई थी।
तलाक के बाद मिला सुकून
हालांकि स्वाति के मुताबिक इतना सब होने के बाद भी उन्होंने चीजें ठीक करने की कोशिश की। स्वाति ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को हर हाल में सही करने की कोशिश की। मगर वे हार गईं। इसके बाद जब स्वाति ने तलाक लिया तो उन्हें काफी सुकून मिला।












Click it and Unblock the Notifications