बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बीच स्वाति मालीवाल पर भी उठ रहे हैं ये 5 सवाल? जनता चाहती है जवाब
Swati Maliwal Bibhav Kumar: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। स्वाति मालीवाल पर हमले के आरोप में बिभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
इन सब विवादों के बीच कई ऐसे सवाल हैं जो स्वाति मालीवाल पर भी उठ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अलावा इन सवालों को सोशल मीडिया पर आम यूजर्स ने भी उठाए हैं। यहां हम 5 ऐसे सवालों के बारे में बताएंगे, जो सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं।

1. स्वाति मालीवाल ने FIR में देरी क्यों?
स्वाति मालीवाल पर बार-बार ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने 13 मई की घटना की एफआईआर तीन दिन बाद 16 मई को क्यों कराई? वो भी तब जब महिला आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंची तब। घटना वाले दिन पीसीआर को कॉल करने के बाद कहां गायब हो गई थीं।
2. घटना 13 मई को हुई तो मेडिकल में इतना वक्त क्यों लगा?
कई लोगों ने ये भी पूछा है कि स्वाति मालीवाल ने मेडिकल में इतनी देरी क्यों की? बता दें कि स्वाति मालीवाल के मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हुई है।
3. स्वाति मालीवाल को केजरीवाल से जल्दबाजी में क्यों मिलना था?
कई सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाए हैं कि आखिर स्वाति मालीवाल को उसी दिन सीएम केजरीवाल से क्यों मिलना था। केजरीवाल के जेल जाने के दौरान स्वाति की खामोशी और अचानक उनके जेल से आने के बाद केजरीवाल से मिलने की उनकी जल्दबाजी, यूजर्स के मन में सवाल पैदा कर रहे हैं।
4.क्या स्वाति मालीवाल किसी दबाव में हैं? आतिशी किस केस की कर रही हैं बार-बार बात?
कई यूजर्स ने यह भी जानना चाहा है कि क्या स्वाति मालीवाल किसी दबाव में हैं? असल में आप की मंत्री आतिशी ने कहा है कि, भाजपा ने चुनाव से AAP को कमजोर करने के लिए एक साजिश रची है। उन्होंने दावा किया है कि स्वाति मालीवाल भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा दर्ज एक अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर सकती थीं...इसलिए भाजपा द्वारा उन्हें "ब्लैकमेल" किया जा रहा है।
5. इतना कुछ होने के बाद भी AAP से क्यों नहीं दिया अब तक इस्तीफा?
सबसे बड़ा सवाल जो आम जनता के मन में है वो ये कि, स्वाति मालीवाल के साथ इतना कुछ हुआ, आप नेता और मंत्री सरेआम उन्हें अन्य राजनीतिक दल का एजेंट बता रहे हैं फिर भी अब तक उन्होंने आप से इस्तीफा क्यों नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications