स्वतंत्र भारद्वाज ने गिरफ्तारी को दी चुनौती, गैरकानूनी बताकर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, आज ही होगा फैसला?
Swatantra Bhardwaj Challenges Arrest in Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नीशू आजाद के पिता के साथ कथित मारपीट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज ने अब अपनी हिरासत को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। स्वतंत्र भारद्वाज की तरफ से हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण यानी हेबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में उनकी गिरफ्तारी और हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए अदालत से राहत देने की मांग की गई है।
सोमवार को उनके वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मामले का जिक्र करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। वकील ने अदालत को बताया कि भारद्वाज पिछले कुछ दिनों से हिरासत में हैं, इसलिए मामले पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है। इसके बाद हाई कोर्ट ने याचिका पर उसी दिन सुनवाई के लिए सहमति दे दी।

स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से पेश हुए वकील ने हाई कोर्ट को बताया कि उनकी हिरासत से जुड़े मामले में तत्काल कानूनी सुनवाई जरूरी है। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका को सुनने पर सहमति जताई। अब अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से गिरफ्तारी को लेकर अपनी दलीलें रखी जाएंगी। वहीं पुलिस और दूसरे पक्ष की ओर से भी मामले में अपना पक्ष रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 'दूसरे की फील्डिंग सेट कर दी', नीशू आजाद-स्वतंत्र भरद्वाज केस में नीतू मैम की एंट्री, किसका किया सपोर्ट?
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट की घटना से जुड़ा है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट हुई थी। इसी मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की गई। भारद्वाज को पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और अदालत के सामने पेश किया गया। मामले में पुलिस की जांच अभी आगे चल रही है। हाल में एक पॉडकास्ट के दौरान स्वतंत्र ने नीशू के पिता पर हमले और उसके बाद राजनीतिक पहचान की वजह से बच जाने की बात कही थी। वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अब हाई कोर्ट में दाखिल हेबियस कॉर्पस याचिका के जरिए स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी हिरासत को कानूनी तौर पर चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में अदालत मुख्य रूप से यह देखती है कि किसी व्यक्ति को हिरासत में रखने की प्रक्रिया कानून के मुताबिक है या नहीं। अब दिल्ली हाई कोर्ट मामले से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करेगा।
मामले में एक तरफ पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, जबकि दूसरी तरफ स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गिरफ्तारी और हिरासत से जुड़े कानूनी सवालों पर विचार किया जाएगा। अदालत की सुनवाई के बाद ही यह साफ होगा कि स्वतंत्र भारद्वाज को उनकी याचिका पर क्या राहत मिलती है और हिरासत को लेकर हाई कोर्ट का अगला रुख क्या रहता है।
ये भी पढ़ें: नीशू आजाद ने मां दूर्गा को लेकर कही बेहद भद्दी बात, वायरल हुआ ट्वीट, पुलिस के डर से डिलीट किया अकाउंट?


Click it and Unblock the Notifications
