नीशू आजाद ने मां दूर्गा को लेकर कही बेहद भद्दी बात, वायरल हुआ ट्वीट, पुलिस के डर से डिलीट किया अकाउंट?
Nishu Azad Viral Post on Maa Durga: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जून में हुए प्रदर्शन के दौरान 'पीएम मोदी की तेरहवीं' से जुड़ा वीडियो बनाकर चर्चा में आईं सोशल मीडिया क्रिएटर नीशू आजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह कोई नया वीडियो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक पुराना X पोस्ट है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब CJP प्रदर्शन के दौरान नीशू के पिता पर हुए कथित हमले से जुड़ा मामला फिर चर्चा में है। इस मामले में आरोपी बताए जा रहे स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई। इसी बीच नीशू का पुराना पोस्ट वायरल होने लगा और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। पोस्ट में हिंदू धर्म और देवी दुर्गा से जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिस पर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

CJP प्रदर्शन के बाद फिर चर्चा में आई नीशू
नीशू आजाद जून में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं। उस दौरान उन्होंने 'पीएम मोदी की तेरहवीं' से जुड़े खाने का एक वीडियो बनाया था। वीडियो के वायरल होने के बाद नीशू लगातार सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। इसके बाद उनसे और उनके परिवार से जुड़े कई वीडियो और विवाद भी सामने आते रहे। अब एक बार फिर उनका नाम सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।
ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में आई 'PM मोदी की तेहरवीं' वाली नीशू, इस बार हुआ कौन सा कांड? लगा रही मदद की गुहार!
पिता पर हमले के मामले ने फिर पकड़ा जोर
CJP प्रदर्शन के दौरान नीशू आजाद के पिता पर हमला होने का मामला भी सामने आया था। हाल ही में स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह नीशू के पिता पर हमले से जुड़े कुछ दावे करते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में वह नीशू के पिता का सिर फोड़ने की बात कहते नजर आए। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि राजनीतिक संपर्क होने के कारण वह कार्रवाई से बच गए। वीडियो वायरल होने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की खबर सामने आई। इसके बाद यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा में आ गया।
अब नीशू का पुराना X पोस्ट हुआ वायरल
स्वतंत्र भारद्वाज के मामले के बीच अब नीशू आजाद का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट 9 अप्रैल 2025 का है और इसे नीशू के X अकाउंट से किया गया था। उस समय उनके हैंडल का यूजरनेम @Nishuazad11 बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्ट अब उनके अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है। दावा किया जा रहा है कि नीशू ने पोस्ट डिलीट करने के साथ अपना X अकाउंट भी बंद कर दिया है। लेकिन पोस्ट का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। Oneindia Hindi इस पोस्ट के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Grok से देवी दुर्गा और महिषासुर पर पूछा था सवाल
वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नीशू के कथित X अकाउंट से X के AI टूल Grok से देवी दुर्गा और महिषासुर की कहानी को लेकर सवाल पूछा गया था। पोस्ट में पूछा गया था कि दुर्गा और महिषासुर की असली कहानी क्या है और देवी दुर्गा को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक दावा भी सवाल के रूप में रखा गया था। इसी पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह के शब्द और सवाल हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।
पोस्ट के अनुसार नीशू ने ग्रुक से पूछा था, "नमस्ते @grok, दुर्गा और महिषासुर की असली कहानी क्या है? क्या दुर्गा सच में एक वे श्या थीं और क्या उन्होंने धोखे से महिषासुर को मारा था?"
X यूजर ने गिरफ्तारी की मांग की
वायरल स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक X यूजर ने नीशू आजाद पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। यूजर ने अपने पोस्ट में सवाल उठाया कि एक तरफ लोग नीशू का समर्थन कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। यूजर ने नीशू के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की भी मांग की। हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी यूजर द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वतंत्र रूप से सही साबित नहीं माना जा सकता और मामले की कानूनी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
मां सरस्वती को लेकर भी वायरल हुआ वीडियो
इस विवाद के बीच नीशू आजाद का एक दूसरा पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वह हिंदू धर्म में ज्ञान की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती को लेकर टिप्पणी करती दिखाई देती हैं। वीडियो में नीशू कहती है, "जब मनुस्मृति के समय नारी को शिक्षा का अधिकार ही नहीं था, तो फिर सरस्वती ने कौन से कॉलेज से PhD की डिग्री हासिल की?" इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'पीएम की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने अब मां सरस्वती को बनाया निशाना! ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल?
नीशू आजाद से जुड़े इस नए विवाद में एक तरफ उनका पुराना X पोस्ट वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ मां सरस्वती को लेकर दिया गया कथित बयान भी फिर से सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। कई यूजर्स इन पोस्ट और वीडियो को हिंदू देवी-देवताओं से जोड़कर आपत्ति जता रहे हैं। वहीं, यह भी महत्वपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट और वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और किसी आधिकारिक कानूनी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। फिलहाल, स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़े मामले के बीच नीशू आजाद का पुराना सोशल मीडिया कंटेंट फिर से सामने आने के कारण वह एक बार फिर सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: 'दूसरे की फील्डिंग सेट कर दी', नीशू आजाद-स्वतंत्र भरद्वाज केस में नीतू मैम की एंट्री, किसका किया सपोर्ट?


Click it and Unblock the Notifications
