कोरोना के खिलाफ जंग में स्वस्थ टेलीमेडिसिन ऐप ऐसे कर रहा है देश की मदद

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: देश में इस समय कोरोना काफी ज्यादा फैला हुआ है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश ऑक्सीजन आपूर्ति संकट से जूझ रहा है। कोरोना और ऑक्सीजन के इस संकट में गैर-लाभकारी कंसोर्टियम स्वस्थ ऐप देश की मदद कर रहा है। आप अगर अपने लिए या अपने परिजन के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लाज्मा डोनर, या अस्पताल में बेड ढूंढ़ रहे हैं तो स्वस्थ की ओर से लॉन्च की गई वेबसाइट liferesources.in पर आप ये सभी जानकारी पा सकते हैं।

swasth-telemedicine-app-helping-fight-covid19-crowdfunding-inr-1-5-cr-to-help-meet-india-s-oxygen-demand

स्वस्थ एक टेलीमेडिसिन ऐप से कहीं ज्यादा है। स्वस्थ एक ऐसा सोर्स है जिस पर कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए जानकारी दी जाती है। ऐप मरीजों को अलग-अलग सेवा प्रदाताओं के बारे में जानकारी देता है। यहां ऑनलाइन दवाएं खरीदने, प्लाज्मा डोनर खोजने, पास के अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बारे में अपडेट देने के साथ-साथ यह इन अस्पतालों के फोन नंबर भी मुहैया कराता है।

इस समय ऑक्सीजन की भारी किल्लत देश के सामने है। ऐसे में ये ऐप फंड भी इकट्ठा कर रहा है ताकि अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए मदद की जा सके। एक अनुमान के मुताबिक भारत के लिए को करीब 200,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की जरूरत है। स्वस्थ ऐप ने अब तक 10,000 कंसंट्रेटर खरीद लिए हैं, जिन्हें अगले सप्ताह तक काम में लाया जाएगा। ऐप की कोशिश 1.5 करोड़ रुपए का फंड जुटाने की है, जिसके लिए दानदाताओं की तलाश है। ऐप आने वाले फंड और इससे होने वाले काम को सार्वजनिक कर रहा है ताकि एक पारदर्शिता बनी रहे।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए फंड

हाई फ्लो के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सांद्रता की कीमत 85,000 रुपए और पलो फ्लो कंसंट्रेटर की कीमत 45,000 रुपए है। ऐसे में आपके 4500 रुपए के योगदान से एक लो फ्लो कंसंट्रेटर की खरीद होगी जो
हल्के से मध्यम लक्षणों वाले 900 मरीजों को इलाज देगा। वहीं 85,000 रुपए में खरीदा गया कंसंट्रेटर 550 गंभीर मरीजों की जान बचा सकता है।

ऐसे करें दान

इस ऐप के तहत दान भारतीय नागरिकों के लिए धारा 80 जी ए के तहत टैक्स में छूट दिलाएगा।

Donate on Impactguru: https://www.impactguru.com/fundraiser/oxygen

Donate on Milaap: https://milaap.org/fundraisers/Donate-for-Oxygen

दूसरे देशों से दान करने के लिए https://milaap.org/fundraisers/Donate-for-Oxygen यहां जाएं। साढ़े सात लाख से ज्यादा के योगदान के लिए हमें [email protected] पर लिखें। ऑर्गेनाइजेशन के तौर पर दान करना चाहते हैं तो भी [email protected] पर लिखें। लंबे समय के लिए हमारे साथ जुड़ने के लिए भी इसी मेल पर लिखा जा सकता है।

स्वस्थ ऐप क्या है?

स्वस्थ हेल्थकेयर प्रदाताओं की एक कोशिश है, जिसका मकसद लोगों को मदद करना है। ये हेल्थकेयर प्रोवाइडर कोरोना को देखते हुए अपने संसाधनों के सहारे साथ आए थे। हमारे बोर्ड के सदस्यों में नचिकेत मोर, क्रिश गोपालकृष्णन, डॉ. एससी रमेश, डॉ. रंजन पई, शोभना कामिनी और शशांक एनडी शामिल हैं। स्वास्थ भारत में डिजिटल स्वास्थ्य को अपनाने में तेजी लाने के लिए काम कर रहा है।

एसीटी

एसीटी भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक सामाजिक परिवर्तन आंदोलन है, जो चेंजमेकर्स को अपने समय, प्रतिभा और संसाधन देने में सक्षम बनाता है ताकि बड़े पैमाने पर सामाजिक समस्याओं का समाधान किया जा सके। एसीटी को कोरोना से लड़ने के लिए एक प्रतिक्रिया के रूप में शुरू किया और अब स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यावरण और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+