शंकराचार्य ने फिर उगला जहर: साईं बाबा को कहा 'वेश्या पुत्र', भक्तों को 'संक्रामक बीमारी'

शंकराचार्य के इस बयान के सामने आने के बाद साईं भक्तों में काफी आक्रोश बना हुआ है। सिवानी में मीडिया से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान का रहने वाला पिंडारी बहरूद्दीन अहमदनगर आया और एक वेश्या के घर पर रहने लगा। यहीं पर ये चांद मियां पैदा हुए, जो शिरडी का साई बाबा है। साथ ही उन्होंने साईं के भक्तों पर भी निशाना साधते हुए उन्हें संक्रामक बीमारी करार दिया।
शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू तो हिंदू रहेगा चाहे वो किसी का भी भक्त हो। आखिर वो दिखाएगा कि वह हिंदू है। हम लोग जो बात कह रहे हैं, वह दूसरी दृष्टि से कह रहे हैं। जब संक्रमण से आंखें लाल हो जाती हैं तो लोग सलाह देते हैं कि यह संक्रामक रोग है, दूर रहो। वैसे ही ये (साई भक्त) संक्रामक रोग की तरह फैल रहे हैं। साईं पूजा के विरोध किए जाने की वजह पर शंकराचार्य ने बताया कि साई भक्त हिंदू धर्म के अनुयायियों को ठग रहे हैं, जो आपत्तिजनक है। हमें उनसे जलन तो नहीं, लेकिन आपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications