स्वरा भास्कर ने शेयर की भगवा दुप्पटे में तस्वीर, यूजर्स बोले-बीजेपी ज्वाइन कर लो
नई दिल्ली, जुलाई 13: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी राय लोगों के बीच रखती हैं। इसके साथ ही वह लगातार मोदी सरकार और आरएसएस पर भी निशाना साधती रहती हैं। इस बार उन्होंने अलग अंदाज में आरएसएस पर निशाना साधा है। स्वरा ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वे भगवा रंग का दुप्पटा ओढ़े नजर आ रही है। उनकी इस फोटो को लेकर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

'मुझे लगता है कि भगवा मुझे सूट करता है'
दरअसल 12 जुलाई को स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में उन्होंने भगवा रंग का दुप्पटा ओढ़े रखा है। स्वरा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि, दोस्तों, मुझे लगता है कि भगवा मुझे सूट करता है' स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स अलग-अलग तरीके से अपनी राय दे रहे हैं। जहां कुछ उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उन पर भड़ास निकाल रहे हैं।

यूजर्स बोले-बीजेपी ज्वाइन कर लो
आकिब खान नाम के यूजर ने स्वरा के ट्वीट पर रिप्लाई किया कि, हां, फिर आप बीजेपी जॉइन कर लो। वो आपको भगवा गमछा देंगे जिसे आप दुप्पट्टा की तरह ओढ़ सकती हैं। एक यूजर्स ने स्वरा पर भड़कते हुए लिखा कि, भगवा तो सबको सूट करता है, पर कुछ लोग भगवा को सूट नहीं करते। सोम नाम के एक यूजर ने लिखा, भगवा सभी को सूट करता है, घर वापसी कर लो। प्रतीक जौहर ने स्वरा को जवाब दिया, भगवा सभी को सूट करता है क्योंकि इसमें एक दैवीय शक्ति होती है। लेकिन तुम भगवा को सूट नहीं करती।

संघ के लोग सबसे नीच हैं: स्वरा
इससे पहले स्वरा भास्कर ने ट्वीट एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, मैं अबतक जितने लोगों से मिली हूं उसमे संघ के लोग सबसे नीच हैं। फिर चाहे यह किसी फिल्म स्टार जोड़े की बात हो, उसके जन्म या फिर उसके बच्चे का नाम। एक अस्सी साल के मानवाधिकार कार्यकर्ता की न्यायिक हिरासत में मौत का मामला हो, ये संघी कभी भी यह बताने से नहीं चूकते हैं कि उनका दिल कितना खाली है।












Click it and Unblock the Notifications