'मेरी नौकरानी भी तुमसे बहुत अच्छी लगती है...', स्वरा भास्कर को यूजर ने कहा ऐसा तो मिला करारा जवाब

'मेरी नौकरानी भी तुमसे बहुत अच्छी लगती है...', स्वरा भास्कर को यूजर ने कहा ऐसा तो मिला करारा जवाब

मुंबई, 12 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया अक्सर ट्रोल हो जाती हैं। चाहे फिर वह लुक को लेकर हो या फिर उनके बयान के लिए। स्वरा भास्कर हमेशा ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। ऐसा ही अभी हाल में भी हुआ, जब स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी पहने हुए एक तस्वीर शेयर की। स्वरा की साड़ी पहने हुए सेल्फी पर एक ट्विटर यूजर ने अपमानजनक कमेंट किया था। यूजर ने स्वरा भास्कर की तस्वीर पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी भी साड़ी में उनसे अच्छी लगती हैं। अब एक्ट्रेस ने इस कमेंट का जवाब दिया है।

'मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है...'

'मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है...'

स्वरा भास्कर ने बुधवार (10 नवंबर) को एक पार्क में साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर को शेयर कर स्वरा ने कैप्शन लिखा था, ''एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब ... 'शांति में' इन सब को महसूस करना चाहिए।'' स्वरा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है। आप से बहुत अधिक सुंदर है।''

स्वरा बोलीं- 'मुझे यकीन है कि आपकी नौकरानी...'

स्वरा बोलीं- 'मुझे यकीन है कि आपकी नौकरानी...'

स्वरा भास्कर ने उस शख्स को जवाब देते हुए लिखा, "मुझे यकीन है कि आपकी घरेलू सहायिका (नौकरानी) सुंदर है। मुझे उम्मीद है कि आप उसके श्रम और उसकी गरिमा का सम्मान करेंगे और उसके साथ बूरा बर्ताव नहीं करेंगे।" अब एक्ट्रेस का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्वरा हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है।

जब स्वरा भास्कर को यूजर ने कहा- 'नालासोपारा वालों...'

जब स्वरा भास्कर को यूजर ने कहा- 'नालासोपारा वालों...'

इससे पहले स्वरा भास्कर के वोग मैगजीन पर कवर फोटो को लेकर भी उनका मजाक बनाया गया था। स्वार ने उस यूजर को भी जवाब दिया था। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, "आखिरकार नालासोपारा को वोग में एक चेहरा मिल ही गया। सभी को बधाई।" बता दें कि मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित नालासोपारा शहर में कई आर्थिक रूप से कमजोर लोग रहते हैं।

स्वरा ने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा था, "और क्यों नहीं? नालासोपारा को वोग इंडिया (मैगजीन) में एक चेहरा और स्थान मिलना चाहिए जैसा कि धारावी को मिलना चाहिए ... और शाहदरा, और सीलमपुर को भी मिलना चाहिए। आप 'कुलीन' होने का दिखावा क्यों करते हैं ... आप उन लोगों के मेहनत की वजह से ही अच्छी लाइफ स्टाइल से रहते हैं। जो उन इलाकों में रहते हैं जिनके नाम आप गाली की तरह इस्तेमाल करते हैं।''

स्वरा ने यूजर से कहा- आप लोग सिर्फ 'कुलीन' होने का दिखावा करते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+