स्वरा भास्कर ने की उद्धव ठाकरे सरकार के पहले फैसले की तारीफ

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पदभार संभालने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई थी। वहीं, मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उद्धव ठाकरे ने मुंबई मेट्रो से जुड़ा एक अहम फैसला लिया था। सीएम उद्धव ठाकरे ने आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट का काम रोकने के आदेश जारी किए थे। उद्धव ठाकरे के इस कदम की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तारीफ की है।

स्वरा भास्कर ने उद्धव ठाकरे की तारीफ

स्वरा भास्कर ने उद्धव ठाकरे की तारीफ

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर उद्धव ठाकरे द्वारा उठाए गए इस कदम की तारीफ करते हुए कहा, 'देरी से ही सही, लेकिन महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के इस सराहनीय कदम के लिए शाउट-आउट', मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन ने 2000 से अधिक पेड़ काट दिए थे। जिसको लेकर काफी विरोध प्रर्दशन हुए थे। उस वक्त शिवसेना ने भी आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध किया था।

पेड़ों की कटाई रोकने का सीएम ने दिया था आदेश

इसके पहले, सीएम उद्धव ठाकरे ने आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के काम को रोकने का आदेश दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि मेट्रो का काम नहीं रुकेगा, लेकिन अगले फैसले तक आरे का एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं समझता हूं कि मैं ऐसा सीएम हूं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, मेरे परिवार में ज्यादा किसी ने सीधे तौर पर सरकार नहीं चलाई। मैं अपने पूरे जीवन में केवल 2-3 बार मंत्रालय गया हूं।'

आरे में पेड़ों की कटाई का शिवसेना ने भी किया था विरोध

आरे में पेड़ों की कटाई का शिवसेना ने भी किया था विरोध

सीएम ने कहा था, 'इतने सालों में भी महाराष्ट्र के हालात जस के तस हैं। मैं पहली बार मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में हूँ। मैंने सिर्फ सचिवों के साथ बैठक की और हमने एक-दूसरे से परिचय किया। मैंने उन्हें करदाताओं के पैसे का अच्छे तरीके से उपयोग करने के लिए कहा। उन्हें यह हिदायत की कि जनता का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।' वहीं, आरे कॉलोनी के को लेकर जारी हुए आदेश पर आदित्य ठाकरे ने कहा था कि, मुंबई के सभी लोग इस फैसले से खुश हैं। विकास कार्य जारी रहेंगे लेकिन पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+