कंगना रनौत के इस दावे पर स्वरा भाष्कर ने कसा तंज बोली- सेंस ऑफ ह्यूमर तो टॉप पर पहुंच गया है
Swara Bhaskar has spoken on Kangana Ranaut's claim - Sense of Humor has reached the top.
Swara Bhaskar's taunt on Kangana Ranaut's tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच सोशल मीडिया पर जंग लंबे समय से जंग चल रही है। वो दोनों ही एक को नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर स्वरा भाष्कर ने कंगना रनौत पर तंज कसा है । जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

कंगना रनौत ने लिखा था उन्होंने किसी की प्राइवेट चैट्स नहीं देखी
दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में ट्वीट पर ये दावा किया था कि उन्होंने आज तक कभी किसी के भी प्राइवेट चैट्स लेटर्स, मेल्ज़, पिक्चर्स , विडीओज़ लीक हुए हों, मेरी हिम्मत कभी नहीं हुई मैंने आँख उठा के भी देखा हो, चाहे कोई भी हो, हिम्मत ही नहीं हो पाई। संस्कारों की बात है, चरित्र की बात है, आत्मसम्मान की बात है, लिब्रु नहीं समंझेगे।'

स्वरा भाष्कर ने किया ये तंज
कंगना रनौत के इस ट्वीट पर स्वरा भाष्कर ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर टॉप पर पहुंच गया है। कंगना के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'हाहाहाहा! तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर टॉप पर पहुंच गया है कंगना। एक लिब्रू की ओर से प्यार।' स्वरा भास्कर ने पत्रकार अरनब गोस्वामी के लीक हुए व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड के बारे में कंगना रनौत के नवीनतम ट्विटर रेंट पर प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने कंगना के जिस पोस्ट पर तंज कसा है वो कंगना रनौत ने लीक हुए मेसेज या चैट न पढ़ने की बात जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी की कथित वॉट्सऐप चैट को लेकर की थी, जो इन दिनों वायरल हो रही है।

ट्वीटर यूजर ने कंगना से पूछा तब तुम्हारे नैतिक मूल्य कहां चले गए थे?
कंगना रनौत के इस ट्वीट ट्विटर यूजर रोहिणी सिंह ने भी तंज कसा था। रोहिणी ने लिखा 'सुशांत सिंह के फैमिली मैटर्स पर टिप्पणियां करने वाला कौन था। दीपिका पादुकोण की वॉट्सऐप चैट पर ट्विटर पर लिखने वाला कौन था? रिया और उसकी फैमिली के बीच वॉट्सऐप चैट पर भी तुमने ही गॉसिप की थी। तब तुम्हारे नैतिक मूल्य कहां चले गए थे?'

जानें स्वरा और कंगना का कब से शुरू हुआ झगड़ा
स्वरा और कंगना लंबे समय से विभिन्न मुद्दों पर एक दूसरे पर फ्रंट रहती हैं। ये सोशल मीडिया पर दोनों के बीच वाकयुद्ध तब से शुरू हुआ जब कंगना ने स्वरा को सोशल मीडिया पर बी-ग्रेड अभिनेता कहा था। जिस पर स्वरा ने कहा था कि उससे कंगना की मानसिकता का पता चलता है। मेरे सिंर में बी सबसे बेहतर है। इसलिए मुझे लगता है कि बाहरी लोगों और ब्री ग्रेट अभिनेताओं के साथ जो हुआ वो बहुत ही बुरा और दुखद हुआ। मुझे लगता है मुझे लगता है मेरे पास तापसी पन्नू के बारे में कुछ भी कहने के बजाय अपनी मानसिकता का खुलासा कर रहे है। बता दें स्वरा के अलावा कंगना रनौत ने तापसी को भी बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा था।












Click it and Unblock the Notifications