4 साल के बच्चे को गाली देने पर ट्रोल होने वाली स्वरा भास्कर ने अब तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
मुंबई। अपने बयानाों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर से हॉट टॉपिक बनी हैं, वजह है उनकी सफाई, जो कि उन्होंने उस चार साल के बच्चे को गाली देने वाले प्रकरण पर दी है, जिसकी वजह से वो जमकर ट्रोल हुई थीं।

स्वरा भास्कर ने अब तोड़ी चुप्पी
इंडिया टुडे की खबर मुताबिक इस मामले पर स्वरा भास्कर ने कहा है कि 'कॉमिक लोग हमेशा ऐसा करते हैं और उस शो का फॉर्मेट भी काफी कॉमेडिक था। अगर आप उस शो को देखोगे तो आपको पता चलेगा कि मैंने उस बच्चे की मदद ही की थी और मैं ही थी जो उसे बाथरुम ब्रेक के लिए लेकर गई थी, मैंने ना तो कभी किसी को-स्टार और ना ही किसी बच्चे को गाली दी है। मैं हमेशा बच्चों से प्यार और मोहब्बत से पेश आई हूं। वो सिर्फ एक मजाक था।'

मुझे फालतू में निशाना बनाया गया: स्वरा भास्कर
स्वरा ने कहा कि बेवजह इस बात को इतना तूल दिया गया और मुझे निशाना बनाया गया, मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं, मैं क्यों इस तरह का बर्ताव करूंगी, लोगों ने बिना सोचे-समझे ही मुझे निशाना बना लिया। मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं गालियां देने का समर्थन करती हूं लेकिन मैंने उन्हें गंभीरता से इस्तेमाल नहीं किया था, वो सब कुछ मजाक के हिसाब से हुआ था और कोई मकसद नहीं था।
स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल किया गया है
आपको बता दें कि पिछले दिनों स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल किया गया था क्योंकि अभिनेत्री ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए अपशब्द कहे थे, दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें स्वरा भास्कर ने एक 4 साल के बच्चे के लिए chu@#ya...और 'कमीना' शब्द का इस्तेमाल भी किया था, वीडियो में स्वरा कहती हुईं नजर आई थीं कि जिस वक्त की बात ये है , उस वक्त मेरा करियर शुरू भी नहीं हुआ था कि एक चाइल्ड एक्टर ने मुझे आंटी कह दिया, जो कि मुझे अच्छा नहीं लगा था, ए chu@#ya...और 'कमीना' कहीं का, हालांकि उस दौरान वहां शो में मौजूद सभी लोग स्वरा की बातों को सुनकर हंसते हुए दिखाई दिए, लेकिन जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यूजर्स ने स्वरा को निशाना बना लिया।
यह पढ़ें: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, बढ़ा प्रदूषण, फिर लगाई जा सकती है इमरजेंसी ...
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications