धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, बढ़ा प्रदूषण, फिर लगाई जा सकती है इमरजेंसी ...

नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को बुधवार को भी राहत नहीं मिली है, उल्टा आज यहां पर धूल, धुएं और कोहरे का तिहरा वार हुआ है, जिसने लोगों को और भी तंग कर दिया है और सबसे परेशानी की बात ये है कि दिल्ली-NCR के लोगों को आने वालेदिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार सुबह दिल्ली में ओवरऑल AQI का स्तर 457 पहुंचा जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद हानिकारक है, यही नहीं दिल्ली के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी हाल काफी खराब हो गई है, नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 472 के स्तर पर पहुंच गया है तो वहीं ग्रेटर नोएडा में यह स्तर 458 रिकॉर्ड किया गया।

धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, बढ़ा प्रदूषण

‘वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बुधवार को बेहद गंभीर या आपातकालीन श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इस बारे में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने ट्वीट किया था कि पूर्वानुमान के मुताबिक हवा की गुणवत्ता 14 नवंबर तक बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है, जिसमे दिल्ली वालो की चिंता और बढ़ा दी है।

प्रदूषक तत्व जमीन के निकट जमा हो रहे हैं

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सर्दियों के आगाज के साथ ही, न्यूनतम तापमान में गिरावट से हवा में ठंडक बढ़ गई है और भारीपन आ गया है जिससे प्रदूषक तत्व जमीन के निकट जमा हो रहे हैं।

अपना ख्याल खुद रखें

दिल्ली-NCR में प्रदूषण काफी खतरनाक स्तर पर है, ऐसे में आपको अपना ख्याल खुद ही रखना होगा।

  • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
  • हरियाली बढ़ाएं, इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं घर से आसपास कचरा न जलाएं।
  • छोटे बच्चों को ऐसे पार्क में खेलने न भेजें जिसके आसपास से बहुत ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है।
  • इसके बजाए इनडोर एक्टिविटीज पर ही जोर दें। खानपान में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाएं। जैसे - सोयाबीन, अखरोट, समुद्री मछली, काजू, अलसी का बीज।
  • विटामिन-सी युक्त चीजें खाएं। संतुलित भोजन करें और पर्याप्त नींद लें। नियमित एक्सरसाइज करें। खासतौर पर फेंफड़ों के लिए फायदेमंद प्राणायाम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+