दाढ़ी-बाल कटाकर 'हीरो' बने स्वामी ओम, पहचान नहीं पाएंगे आप
कभी लाइव शो में झगड़ा करके तो कभी एंकर के ऊपर पानी फेंककर विवादों में रहने वाले स्वामी ओम का नया लुक आपको हैरान कर देगा।
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन-10 से अपनी हरकतों के चलते बाहर हुए और लगातार विवादों में रहने वाले स्वामी ओम एक बार फिर से चर्चा में हैं। स्वामी ओम का एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लुक को देखकर पहली बार में लगता ही नहीं कि ये स्वामी ओम हैं। उनके इस लुक ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
नए लुक में स्वामी ओम छोटे बालों में और बगैर दाढ़ी के नजर आ रहे हैं। उनकी नई तस्वीर उनके पुराने लुक के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बिग बॉस-10 शो से स्वामी ओम अपनी हरकतों के चलते बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया था।

लाइव शो में महिला को मारा था थप्पड़
स्वामी ओम सबसे ज्यादा चर्चा में उस वक्त आए थे जब उन्होंने लाइव शो पर एक महिला को थप्पड़ मार दिया था। शो राधे मां के मुद्दे पर आधारित था। स्वामी ओम राधे मां का पक्ष रख रहे थे और जब शो की एक महिला गेस्ट ने इस बात का विरोध किया तो वह महिला की पर्सनल लाइफ को लेकर टिप्पणी करने लगे। गुस्से में महिला ने स्वामी पर हाथ उठाने की कोशिश की और पलटकर स्वामी उनसे हाथापाई करने लगे।
फोटो साभार: @23malikofficial

अक्सर रहते हैं विवादों में
इसके अलावा बिग बॉस से बाहर निकाले जाने के बाद स्वामी ओम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान को एड्स है। इतना ही नहीं स्वामी ओम ने यह भी दावा किया है कि लंदन में सलमान खान की पत्नी और बेटी हैं। स्वामी ओम ने कहा, 'मैं हर नवरात्र में सैंकड़ों बालिकाओं के चरण धोकर पूजा करता हूं। इसी पानी से एड्स, कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज भी करता हूं। मैंने तो बिग बॉस वालों को भी कहा था कि मैं तुम्हारे सलमान के एड्स का भी इलाज कर दूंगा।'

वारंट भी हो चुका है जारी
इससे पहले पिछले साल स्वामी ओम के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। बाबा पर आर्म ऐक्ट, टाडा और अन्य कानून के तहत मामला दर्ज है। ओमजी महाराज के छोटे भाई प्रमोद झा भी ओमजी पर दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित एक साइकल की दुकान का ताला तोड़कर 3 लोगों के साथ मिलकर 11 साइकिल, कीमती सामान और कुछ जरूरी कागजात चोरी करने का आरोप लगा चुके हैं। ये भी पढ़ें- साइकिल चोरी से अवैध हथियार तक, ये हैं बिग बॉस में पहुंचे बाबा के काले कारनामे












Click it and Unblock the Notifications