स्वच्छ भारत रैंकिंग: देखें सबसे साफ, सबसे गंदे शहरों की सूची
नई दिल्ली। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था, उसका असर सिर्फ दक्षिण भारत में देखने को मिला है। शर्मनाक बात तो यह है कि दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ का एक भी शहर स्वच्छ भारत के टॉप 10 तक में नहीं पहुंचा।
सफाई रखने वाले टॉप 10 शहरों की बात करें तो मैसूर नंबर वन पर और तमिलनाडु का त्रिचुरापल्ली दूसरे नंबर पर है। वहीं नवी मुंबई तीसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि टॉप 10 में कर्नाक के 4 चार शहर हैं। इसी से पता चलता है कि कर्नाटक के लोग साफसफाई रखने में सबसे आगे हैं।
कुछ रोचक तथ्य जो निकले सर्वेक्षण में-
- 476 शहरों की सूची में पश्चिम बंगाल के 10 शहर टॉप 25 में शामिल हैं।
- सूची में शीर्ष 100 में 39 शहर दक्षिण भारतीय राज्यों के हैं।
- शीर्ष 100 में 27 पूर्वी भारत से और 15 शहर पश्चिमी भारत से हैं।
- शीर्ष 100 में 12 उत्तर भारत से और 7 नॉर्थ-ईस्ट से हैं।
- सूची में नीचे से देखें तो 74 शहर सिर्फ उत्तर भारत से हैं।
- सूची में नीचे से 21 शहर पूर्वी भारत के और 3 पश्चिम के।
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में सबसे आगे मैसूर रहा।
- 27 में से 15 राजधानियां शीर्ष 100 शहरों में शामिल हैं।
- 5 राजधानियां 300 रैंक के नीचे हैं।
- सबसे गंदी राजधानियों में पटना (429 रैंक) है।
- देश का सबसे गंदा शहर मध्य प्रदेश का दमोह (476 रैंक) है।
सबसे साफ, सबसे गंदे और कुछ प्रमुख शहरों की रैंकिंग देखें स्लाइडर में-

मैसूर टॉप पर
मैसूर नंबर 1 पर और बैंगलोर नंबर 7 पर।

स्वच्छ राजधानियों की सूची
यह है स्वच्छ राजधानियों की सूची, जिनमें सबसे ऊपर बेंगलुरु है। यहां भी लखनऊ गायब है।

राजधानियों की सूची
स्वच्छ राजधानियों की सूची में 16 नंबर पर भोपाल और 20 नंबर पर है लखनऊ।

स्वच्छता के पैमाने पर देश के बड़े शहर
यहां आप स्वच्छता के पैमाने पर देश के बड़े शहरों को देख सकते हैं।

प्रमुख शहरों पर नजर
एक नजर प्रमुख शहरों पर।

देश के सबसे गंदे शहरों की सूची
ये है देश के 10 सबसे गंदे शहरों की सूची, जिसमें तीन शहर मध्य प्रदेश के हैं।













Click it and Unblock the Notifications