जासूसी गुब्बारे भेजने वाले चीन में दिखी संदिग्ध वस्तु, ड्रैगन का चौंकाने वाला खुलासा, मार गिराने की बनाई योजना
समाचार रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी ने कहा कि क्षेत्र में मछुआरों को सुरक्षा के प्रति सावधान रहने के लिए कहा गया है। हाल ही में अमेरिका ने चीनी गुब्बारे को मार गिराया था।

अमेरिका में जासूसी गुब्बारे भेजने वाले चीन ने रविवार को चौंकाने वाला बड़ा दावा किया है। द पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के किंगदाओ के पास पानी के ऊपर एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी गई है। चीनी अधिकारी इसे मार गिराने की तैयारी कर रहे थे। किंगदाओ जिमो जिले के समुद्री विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने कहा कि वस्तु को नीचे ले जाने की तैयारी कर रहे थे। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी ने कहा कि क्षेत्र में मछुआरों को सुरक्षा के प्रति सावधान रहने के लिए कहा गया है। हाल ही में अमेरिका ने चीनी गुब्बारे को मार गिराया था।
वहीं, इससे पहले अमेरिकी लड़ाकू विमान ने कनाडा में साझा ऑपरेशन में एक अज्ञात वस्तु को यूकोन में मार गिराया था। जो अलास्का में है। पिछले हफ्ते अमेरिका ने चीन के एक संदिग्ध जासूसी गुब्बारे को मार गिराया गया था, उसके बाद एक बार फिर से अमेरिकी सेना की ओर से यह कार्रवाई की गई और आसमान में अज्ञात वस्तु को ढेर कर दिया गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने कहा कि उन्होंने इसे गिराने का आदेश दिया था। पीएम ट्रूडू ने ट्वीट कर बताया कि कनाडा और अमेरिका के एयरक्राफ्ट ने साझा ऑपरेशन किया और यूएस एफ-22 ने संदिग्ध वस्तु को ढेर कर दिया है। कनाडा की सेना अब इस वस्तु के अवशेष को इकट्ठा करेगी और इसका विश्लेषण करेगी।
कनाडा के प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से इस बारे में बात की है। कनाडा की डिफेंस मिनिस्टर अनीता आनंद ने ट्वीट करे कहा कि मैंने अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉय ऑस्टिन से बात की है और इस बात पर सहमति बनी है कि हम हमेशा अपने संप्रभुता को एकजुट होकर सुरक्षित रखेंगे। व्हाइट हाउस और कनाडा के पीएम ने नोराड और यूएस नॉर्दर्न कमांड के त्वरित और प्रभावी एक्शन की तारीफ की है, साथ ही इस बात को राजी हुए हैं कि वह हमेशा अपने एयरस्पेस को सुरक्षित रखेंगे, इसपर ट्रैक रखेंगे।
Recommended Video

कुछ दिन पहले अटलांटिक समुद्र के ऊपर मंडरा रहे चीन के संदिग्ध गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया था। इसके बाद अमेरिकी सैनिक समुद्र में इस गुब्बारे के मलबे को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह गुब्बारा 60000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, इसका आकार तीन स्कूल बस के जितना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह चीन का जासूसी गुब्बारा था, जोकि कैरोलिना कोस्ट पर उड़ रहा था। इस गुब्बारे की वजह से चीन और अमेरिका के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव देखने को मिल रहा था।
यह भी पढ़ें- Spy Balloons: अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराए गए चीनी जासूसी गुब्बारे संचार करने में थे सक्षम, US का बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications