Spy Balloons: अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराए गए चीनी जासूसी गुब्बारे संचार करने में थे सक्षम, US का बड़ा खुलासा
अमेरिका ने मीडिया रिपोर्ट में कहा था कि भारत सहित कई देशों को निशाना बनाने के लिए चीन ने जासूसी गुब्बारे छोड़े थे। जिसे अमेरिकी सेना ने फाइटर प्लेन से मार गिराया था।

Chinese Spy Balloons: चीन द्वारा 40 से अधिक देशों में भेजे गए जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका ने गुरुवार को एक और बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अटलांटिक महासागर में अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराए गए चीनी जासूसी गुब्बारे जानकारी जुटाने में सक्षम थे। उन्होंने दावा किया कि चीन के जासूसी गुब्बारे 40 से अधिक देशों में छोड़े गए थे। चीनी सेना द्वारा निर्देशित निगरानी गुब्बारों के बेड़े का हिस्सा था। जिसे चीनी सेना ऑपरेट कर रही थी।
बता दें कि अमेरिका ने मीडिया रिपोर्ट में कहा था कि भारत सहित कई देशों को निशाना बनाने के लिए चीन ने जासूसी गुब्बारे छोड़े थे। जिसे अमेरिकी सेना ने फाइटर प्लेन से मार गिराया था। गुब्बारे को मार गिराए जाने के कुछ दिन बाद खुलासा हुआ है कि चीन ने भारत-अमेरिका ही नहीं बल्कि कई देशों को निशाना बनाने के लिए गुब्बारे छोड़े थे।
अमेरिकी अधिकारियों ने शनिवार को अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलिना के तट से एक लड़ाकू जेट की मदद से मार गिराए गए चीनी निगरानी गुब्बारे की खोज के बारे में भारत सहित अपने दोस्तों और सहयोगियों को जानकारी दी थी। उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन ने वाशिंगटन में करीब 40 दूतावासों के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी थी।
वाशिंगटन पोस्ट ने कहा था कि चीन गुब्बारे के जरिए जापान, भारत, वियतनाम, ताइवान और फिलीपींस सहित कई देशों की जासूसी कर रहा था। चीन उन सभी देशों की जासूसी कर रहा है जो तेजी से उभर रहा है। चीन जासूसी के जरिए इन देशों की खुफिया जानकारी हासिल करता है। साथ ही इन देशों की सैन्य संपत्ति की जानकारी भी जुटाता है।
द डेली के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) वायु सेना द्वारा संचालित इन जासूसी गुब्बारे को पांच महाद्वीपों में देखा गया है। द डेली के अनुसार, हाल के वर्षों में हवाई, फ्लोरिडा, टेक्सास और गुआम में कम से कम चार गुब्बारे देखे गए हैं। ट्रंप प्रशासन के दौरान चार में से तीन घटनाएं हुईं, लेकिन हाल ही में चीनी जासूसी एयरशिप के रूप में पहचान की गई थी।
यह भी पढ़ें- Spy Balloons: चीन ने भारत सहित कई देशों को निशाना बनाने के लिए छोड़े थे जासूसी गुब्बारे, US ने किए कई खुलासे
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications