क्या फिर 12 तुगलक लेन के पुराने बंगले में लौटेंगे राहुल गांधी या इस बार मिलेगा नया घर?

Rahul Gandhi News: 'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मानहानि का दोषी पाए जाने पर मिली 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का रास्ता भी साफ हो गया है।

हालांकि, लोगों के जेहन में इस बड़ा सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी वापस अपने पुराने 12 तुगलक लेन के सरकारी बंगले में जाएंगे, जहां वह पिछले 19 सालों से रह रहे थे? या फिर उन्हें अब नया घर मिलेगा? राहुल गांधी को कौन सा बंगला अलॉट करना है या नहीं ये फैसला लोकसभा हाउसिंग कमेटी पर निर्भर करता है।

Rahul Gandhi News

बता दें कि, मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को 23 मार्च को गुजरात की निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को 22 अप्रैल को अपना सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था। राहुल गांधी के बंगला छोड़ने के बाद से वो बंगला अभी तक खाली पड़ा है।

टीवी 9 की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी का 12, तुगलक लेन वाला बंगला अभी तक किसी को भी अलॉट नहीं किया गया है। तो वहीं, अब 134 दिनों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। कोर्ट से मिली राहत के बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।

अगर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होती है तो उन्हें 2, तुगलक लेन निवास दोबारा मिल सकता है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी संसद में तीन बार कार्यकाल पूरा कर चुके हैं इसलिए वह टाइप-VII बंगले के लिए पात्र हैं। नियम के मुताबिक, उन्हें टाइप-VII आवास आवंटित हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2004 में राहुल गांधी अमेठी से पहले बार सांसद बने थे, जिसके बाद उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया गया था। इस बंगले में 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डायनिंग रूम, 1 स्टडी रूम और सर्वेंट क्वार्टर हैं। राहुल गांधी के पास फिलहाल कोई बड़ा पद नहीं है, ना वो कभी मंत्री रहे।

ऐसे में उन्हें किसी टाइप का बंगला अलॉट होगा, इसका फैसला लोकसभा हाउसिंग कमेटी पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि वर्तमान में आठ तरह के सरकारी आवासों की श्रेणियां हैं यानी एक से आठ। केंद्रीय मंत्रियों को टाइप-VIII आवास मिलता है जो सबसे बड़ी श्रेणी है।

टाइप-V और टाइप-VII आवास लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को आवंटित किए जाते हैं। बाकी अन्य श्रेणियों के आवास शासकीय कर्मियों को आवंटित किए जाते हैं। खबर के मुताबिक, जब राहुल गांधी आधिकारिक रूप से फिर से सांसद बन जाएंगे तो उन्हें बंगला भी अलॉट हो जाएगा। लेकिन, यह जरूरी नहीं है कि उन्हें वही बंगला मिले, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के 19 साल गुजारे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+