निलंबित कीर्ति को मिला बीजेपी के सुब्रमण्यम स्वामी का साथ
नई दिल्ली| भाजपा से निलंबित कीर्ति आजाद को अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का समर्थन मिला है। आजाद ने अपने निलंबन पर पीएम नरेन्द्र मोदी से हस्तकक्षेप की बात कही है।
जिसके बारे में मीडिया से बात करते हुए आजाद ने कहा कि मुझे निलंबन नोटिस मिला है और मैं इसका जवाब दूंगा। सुब्रमण्यम स्वामी ने मुझे नोटिस का जवाब लिखने में मदद करने का भरोसा दिलाया है।
निलंबित कीर्ति को मिला सुब्रमण्यम स्वामी का साथ
तो वहीं इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि पार्टी को आजाद जैसे ईमानदार व्यक्ति को गंवाना चाहिए इसलिए मैं उनकी इस मामले में मदद करूंगा जिसमें पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications