14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया अलकायदा का संदिग्ध जीशान
14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया अलकायदा का संदिग्ध जीशान
नई दिल्ली। बुधवार को सऊदी अरब से डिपोर्ट कर भारत लाए गए अलकायदा के संदिग्ध आतंकी सैयद मोहम्मद जीशान अली को गुरुवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया गया है। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि जीशान अली उस आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा है जो भारत में आतंकवाद की जड़े मजबूत करने की कोशिश कर रहा था।

संदिग्ध आतंकी सैयद मोहम्मद जीशान अली का लिंक ग्लोबल आतंकी संगठन अल कायदा से बताया गया है। वह 2016 से दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांडेट लिस्ट में शामिल था। जीशान जमशेदपुर का रहने वाला है। बताया गया है कि उसने 207 ग्लास्गो इंटरनेशनल एयरपोर्ट हमले का मास्टरमाइंड कफील अहमद की बहन से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications