सुष्मिता सेन की शादी को लेकर आई खबर, ब्वॉयफ्रेंड संग नवंबर में लेंगी सात फेरे
नई

सुष्मिता के भाई की शादी में भी साथ दिखे थे रोहमन
हाल ही में सुष्मित सेन के भाई राजीव ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी रचा ली। शादी के इस कार्यक्रम में सुष्मिता के अपने परिवार के अलावा रोहमन भी परिवार के किसी सदस्य की तरह ही उपस्थित थे। बता दें कि रोहमन सुष्मिता से उम्र में लगभग 14 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात एक फैशन गाला के दौरान हुई थी और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए। वहीं पारिवारिक तस्वीरें देखकर मालूम होता है कि सुष्मिता की बेटियों को उनके लिए रोहमन पसंद हैं।

आई थी रोहमन और सुष्मिता के ब्रेकअप की खबर
हाल ही में सुष्मिता सेन की उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप की खबरें आई थीं। लेकिन उन्होंने रोहमन के साथ तस्वीर शेयर कर के ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया था। और अब वे अकसर ऐसी तस्वीरें शेयर कर खुद ही फैंस को साफ कर देती हैं कि वे रोहमन और अपने परिवार के साथ बेहद अच्छा वक्त बिता रही हैं।

सुष्मित से बोले रोहमन- पसंद हैं तुम्हारे डिंपल
सुष्मिता की तरह रोहमन शॉल भी सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसी ही एक प्यारी तस्वीर शेयर की। फोटो में मॉडल रोहमन सुष्मिता के गाल पर किस कर रहे हैं। रोहमन ने कैप्शन में लिखा है- 'मुझे इसके डिंपल बहुत पसंद हैं...मेरी मंचकिन सुष्मिता सेन आई लव यू'। इसपर सुष्मिता सेन ने जो जवाब दिया वह भी बेहद प्यारा था। सुष्मिता सेन ने लिखा- 'सबकुछ तुम्हारा है...डिंपल और सब। मुझे ये तस्वीर पसंद हैं मुआह जान मेरी'।
यह












Click it and Unblock the Notifications