सुष्मिता सेन ने बेटी को बताया 'गोद लिया है तुम्हें, चाहो तो असली मां-बाप का पता लगा लो', तो मिला ये जवाब
नई

खेल-खेल में बेटी को बताया कि गोद लिया है तुम्हें
सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस तरह उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रेने को बताया कि वह अडॉप्टेड है। उन्होंने कहा कि मैंने उसे खेल के माध्यम से समझाया। हम एक दूसरे का अपोजिट खेल रहे थे। मैंने कहा- अडॉप्टेड और बायोलॉजिकल? इसपर रेने ने पूछा- मैं अडोप्टेड हूं? मैंने जवाब दिया- बायोलॉजिकल बोरिंग है तुम तो खास हो। तुम दिल से पैदा हुई हो। इसके बाद रेने हर किसी से कहती थी- आप बायोलॉजिकल हैं, आप बोरिंग हैं। मुझे खुशी है कि ये जादू मेरी दोनों बेटियों पर काम कर गया।

'कोर्ट जाकर पता कर सकती हो असली मां बाप का नाम'
सुष्मिता ने बताया कि मैं चाहती थी कि मेरी दोनों बेटियां 18 साल की होने के बाद अपने असली मां बाप को ढूंढें। जब रेने 16 की हुई तो मैंने कहा कि तुम कोर्ट में जाकर असली मां बाप का पता लगा सकती हो। मैं उसे कोई गलत जानकारी देकर उसका दिल नहीं तोड़ना चाहती थी। सुष्मिता की अपनी बेटियों के साथ काफी खूबसूरत बांडिंग है और इसका प्रमाण उनकी तस्वीरों में साफ देखने को मिलता है।

'मुझे नहीं पता लगाना कि कौन हैं मेरे असली मां बाप'
सुष्मिता ने बताया कि- रेने ने मुझसे पूछा कि आप क्यों चाहती हैं कि मैं जाकर अपने असली मां-बाप का पता लगाऊं। इसपर मैंने कहा कि मैं ये नहीं कह रही कि तुम उनके बारे में पता करो, मैं बस ये कह रही हूं कि तुम्हें ये पता होने का अधिकार है। इसके बाद कुछ देर सोचकर रेने ने कहा कि- मुझे कुछ भी पता नहीं लगाना है। काफी समय से बॉलीवुड से दूर सुष्मिता ने कहा कि वे एक स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और जल्द ही इसपर काम कर सकती हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications