15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग सुष्मिता सेन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, हुई वायरल

मुंबई। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की वजह से वो हर प्लेटफार्म पर इन दिनों चर्चित मुद्दा हैं, पिछले दिनों अपनी बेटियों और बॉयफ्रेंड के साथ आर्मीनिया पहुंची हैं, जहां की कई तस्वीरें और वीडियो वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर चुकी हैं, उनकी शेयर की गई तस्वीरों में एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रोहमन शॉल संग सुष्मिता सेन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

रोहमन शॉल संग सुष्मिता सेन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

इस तस्वीर में वो रोहमन के साथ आर्मीनिया के Yerevan में मस्ती करती दिख रही हैं, आपको बता दें कि यह शहर सेकंड वर्ल्ड वॉर की कहानी भी कहता है। सुष्मिता ने इस शहर में मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है, 'मेरे साथ चलो, सच को सेलिब्रेट करें, जो होगा सो होगा।'

सुष्मिता की तस्वीरें वायरल...

सुष्मिता ने अपने इस पोस्ट में दो तस्वाीरें रोहमन के साथ शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में सुष्मिता और रोहम एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों साथ बैठे हैं और सुष्मिता का हाथ रोहमन ने थाम रखा है, कोई शक नहीं कि तस्वीरें दोनों के गहरे प्रेम को बखूबी बयां कर रही हैं।

सुष्मिता 42 साल की है जबकि रोहमन 27 के हैं...

सुष्मिता 42 साल की है जबकि रोहमन 27 के हैं...

मालूम हो कि सुष्मिता अपनी गोद ली हुई बेटिंयां अलीशाह और रिनी के साथ रहती हैं और अभी तक अविवाहित हैं। सुष्मिता 42 साल की है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र में फासला 15 साल का है। रोहमन भी सुपर मॉडल हैं।

इनसे भी जुड़ चुका है सुष्मिता सेन का नाम

गौरतलब है कि इससे पहले सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।

साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

बताते चलें कि सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं, सुष्मिता ने 1996 में महेश भट्ट निर्मित फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था, 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'मैं हूं न', 'फिलहाल', 'निर्बाक' उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। 2010 से 2013 तक सुष्मिता सेन ने 'आई एम शी' पीजेंट का आयोजन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+