सुष्मिता सेन के बर्थडे पर रोमांटिक हुए 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड, दिया ऐसा तोहफा, भूल नहीं पाएंगी

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स रह चुकीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोमवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता अपने परिवार के साथ दुबई में अपना बर्थडे मना रही है। बताया जा रहा है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी उनके साथ हैं। रोहमन ने इस दौरान सुष्मिता को एक खास तोहफा भी दिया है।

बर्थडे पर प्यार का इजहार!

बर्थडे पर प्यार का इजहार!

19 नवंबर को सुष्मिता सेन के जन्मदिन के मौके पर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उनसे प्यार का इजहार किया है। सुष्मिता ने जन्मदिन के मौके पर रोहमन ने कह दिया कि वह उनसे बेहद प्यार करते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना मैसे लिखा है। सुष्मिता के जन्मदिन पर रोहमन ने उनके साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी जान. आज आपकी जिंदगी का सबसे खास दिन है इसलिए इसे अच्छे से सेलिब्रेट करें. दुआ करता हूं कि यह साल बेहद अच्छी तरह बीते।

दिवाली पर भी थे दोनों साथ

दिवाली पर भी थे दोनों साथ

मॉडल रोहमन शॉल को बीते कुछ समय से अक्सर सुष्मिता सेन के साथ देखा जा रहा है। सुष्मिता से 15 साल छोटे रोहमन ने इससे पहले कभी भी एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार नहीं कबूला था, इस बार खुलकर इजहार किया है। दीवाली पर भी सुष्मिता और रोहमन साथ देखे गए थे। सुष्मिता सेन और रोहमन की उम्र में 15 साल का फर्क है। सुष्मिता की उम्र 43 साल है जबकि रोहमन 28 साल के हैं।

1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता

1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता

सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। 1996 में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। उनके नाम पर कई हिट फिल्में हैं। सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लिया है। रोहमन से पहले भी कई लोगों के साथ सुष्मिता का नाम जुड़ चुका है। इसमें विक्रम भट्ट से लेकर रणदीप हुड्डा तक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+