'सर सुषमा जी ने मुझे ब्लॉक कर दिया है, प्लीज अनब्लॉक करा दीजिए'

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर फॉलोवर्स के बीच काफी मशहूर हैं लेकिन कई लोगों को उनसे शिकायत भी है।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर अपने क्विक रिप्लाई के चलते खूब मशहूर हैं। जो लोग किसी वीजा, पासपोर्ट या विदेश मंत्रालय की किसी भी दिक्कत से दो चार होते हैं, उनके लिए सबसे आसान सहारा हैं, सुषमा स्वराज है।

अपने इस काम से सुषमा लोगों की चहेती हो गई हैं। हालांकि सुषमा के पति और पूर्व राज्यसभा सांसद और मिजोरम में राज्यपाल रहे स्वराज कौशल भी अपनी जीवनसाथी की तरह लोगों को रिप्लाई करते हैं।

 sushma-swaraj-kaushal-swaraj-

कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कौशल से गुहार लगा रहे हैं कि सुषमा ने उन्हें ब्लॉक कर रखा है, वो अनब्लॉक कराने में मदद करें। इस पर कौशल ने बहुत ही अजब-गजब और हंसाने वाले जवाब दिए।

यूजर ने लिखा...

रिशिता मिश्रा नाम की एक यूजर ने स्वराज को टैग करते हुए लिखा 'सर सुषमा जी ने मुझे भी ब्लॉक कर दिया है पता नही क्यों? मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ संभव हो तो उनसे अनब्लॉक करने कहना'।

इसके जवाब में कौशल ने लिखा मैं यह खतरा नहीं ले सकता। वो मुझे भी ब्लॉक कर सकती हैं।

इस पर रिशिता ने रिप्लाइ दिया 'हा हा ..कोई बात नही सर, इससे मुझे ज्यादा फर्क नही पड़ता , मैं उनकी फैन थी , हूँ और हमेशा रहूँगी क्योंकि वो बेहतरीन है'।

रिशिता के इस रिप्लाइ पर कौशल ने लिखा- यह सुनकर अच्छा लगा। मैंने भी उनसे इसी वजह से शादी की थी।

क्या आपको अर्नब ने भी ब्लॉक कर दिया?

इसके बाद एक अन्य यूजर इंडियन ने लिखा 'मुझे भी Unblock करवा देना सर। मैंने तो सिर्फ इतना कहा था की ma'am आप अर्नब गोस्वामी को इंटरव्यू क्यों नहीं देती ?'

इस पर कौशल ने रिप्लाई दिया क्या अर्नब ने भी आपको ब्लॉक कर दिया?

प्रदीप कुमार के यूजर ने लिखा 'सुषमा स्वराज मैडम, गवर्नर स्वराज का अकाउंट हैक हो गया है।' इस पर कौशल ने रिप्लाइ दिया 'चिंता क्यों करें? यह मेरा बैंक एकाउंट नहीं है।'

एक अन्य यूजर ने कौशल से गुहार लगाई की सुषमा से कह कर उसे अनब्लॉक करा दिया जाए। जिस पर कौशल ने लिखा ऐसा लगता हैस सारे ब्लॉक लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+