जब संसद में पति से मिलीं सुषमा स्वराज, शेयर की फोटो
नयी दिल्ली। मोदी सरकार की सबसे चर्चित कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। विदेश मंत्री के तौर पर उनके कामों की तारिफ विरोधी भी करते हैं। तमाम व्यस्तता के बीच सुषमा स्वराज अपने जीवन से जुड़े पलों को भी आम जनता से शेयर करती हैं। तभी तो वो कभी अपनी शादी की फोटो शेयर करती है तो अब उन्होंने अप ने पति के साथ संसद में हुए मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। शादी की सालगिरह पर सुषमा स्वराज ने शेयर की पर्सनल फोटो, देखें तस्वीर

गुरुवार को उन्होंने अपने ट्विटर अपने पति स्वराज कौशल के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि कई सालों बाद हम साथ- किस्मत से संसद के गेट पर आज स्वराज से भेंट हुई। इस तस्वीर में सुषमा और स्वराज एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। उनके पीछे कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह और यूपी से बीजेपी सांसद विनय कटियार हंसते हुए दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट में वकील है। इतनी ही नहीं उन्हें सबसे युवा राज्यपाल बनने का खिताब हासिल है। वो 37 साल की उम्र में मिजोरम के राज्यपाल बनें। आपको बता दें कि इससे पहले सुषमा स्वराज ट्विटर पर अपनी शादी की फोटो शेयर की थी। सुषमा जिस तरह से ट्विटर पर लोगों की सवालों के जवाब और अपनी प्रतिक्रियाएं देती है उससे उन के फॉलोअर्स की तादात तेजी से बढ़ रही है। करीब 60 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications