सुषमा स्वराज करेंगी आज संसद में बड़े कांग्रेस नेता के बारे में खुलासा
नई दिल्ली। संसद सत्र में विपक्ष का हंगामा सरकार के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अब विपक्ष के हमलों से निपटने के लिए कमर कस ली है।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उनपर कोयला घोटाले में आरोपी संतोष बागडोरिया का कूटनीतिक पासपोर्ट जारी करने के लिए उनपर दबाव बनाया था। सुषमा स्वराज ने कहा कि वह आज कांग्रेस के इस नेता का नाम सदन में उजागर करेंगी।
A senior Congress leader was pressing me hard to give diplomatic passport to the Coal Scam accused Santosh Bagrodia.@ANI_news
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 22, 2015 I will disclose name of the leader on the floor of the House.@imTejasBarot
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 22, 2015 गौरतलब है कि मंगलवार से शुरु हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग में सदन को नहीं चलने दिया। जिसके बाद सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया।
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज पर ललित मोदी की मदद का आरोप है, जिसके चलते विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं सुषमा का कहना है कि उन्होंने मानवीय आधार पर कानून के दायरे में यह कदम उठाया था।













Click it and Unblock the Notifications