राष्ट्रध्वज वाले पायदान बेचने पर सुषमा स्वराज गुस्साईं, बोलीं-तुरंत लो सारे उत्पाद वापस
ऑनलाइन ई कॉमर्स कंपनी अमेजन की साइट पर भारत के राष्ट्रध्वज की तस्वीर वाले पायदान(डोरमेट्स) बेचे जाने पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सख्त रूख अपनाया है।
नई दिल्ली। ऑनलाइन ई कॉमर्स कंपनी अमेजन की साइट पर भारत के राष्ट्रध्वज की तस्वीर वाले पायदान(डोरमेट्स) बेचे जाने पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सख्त रूख अपनाते हुए कनाडा में स्थित उच्चायोग से इस बावत कार्रवाई करने के लिए कहा है। सुषमा स्वराज ने भारतीय उच्चायुक्त से कहा है कि यह अस्वीकार्य है। इस विषय को अमेजन के समक्ष सबसे ऊपरी स्तर पर उठाइए।

उन्होंने साफ तौर पर लिखते हुए कहा कि अमेजन को तुरंत बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए और राष्ट्रीय ध्वज वाले वो सभी उत्पाद वापस लिए जाएं जो राष्ट्र ध्वज का अपमान करते हों। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम किसी भी अमेजन के अधिकारी को वीजा नहीं देंगे। आपको बताते चलें कि अतुल भोबे ने ऑनलाइन साइट ट्वीटर पर इस बावत सुषमा स्वराज से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि अमेजन को इस तरह के उत्पाद नहीं बेचने चाहिए। इस बावत तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications