सुषमा स्वराज ने कहा राजनाथ,गडकरी से सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकत थी

बता दें कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद सभी मीडिया चैनलों में दिखाए जाने वाले एक्जिट पालों को कांग्रेस ने बड़ी ही सहजता से स्वीकार किया था लेकिन जब वर्ष 2014 में कांग्रेस हार बुरी तरह हार रही है तो एक्जिट पोल उसे काटने को दौड़ रहे हैं। सुबह 10 बजे अमित शाह, अरुण जेटली से मिलने उनके घर पहुंचे। सुबह 11 बजे के करीब सुषमा स्वराज से मिलने पहुंचे नितिन गडकरी।
मुलाकात के बाद गडकरी ने कहा कि सुषमा स्वराज नाराज नहीं हैं। गडकरी के जाने के थोड़ी देर बाद दोपहर करीब 12 बजे पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी सुषमा स्वराज के घर पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात आधे घंटे तक चली। हालांकि सुषमा ने नाराजगी की बात से इनकार किया है उन्होंने कहा कि बस एक औपचारिक मुलाकात थी और कुछ नहीं। दोपहर एक बजे के करीब सुषमा स्वराज दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। सुषमा अगर सच में नाराज हैं तो उनकी नाराजगी की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वैसे सुषमा स्वराज को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा देने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications