सऊदी में फंसे भारतीय बेरोजगारों से बोली सुषमा, 25 सितंबर तक वापस आ जाओ
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में फंसे उन भारतीय श्रमिकों को वापस लौटने की अपील की है जिनकी नौकरी फिलहाल नहीं है।

सुषमा स्वराज की सऊदी में फंसे श्रमिकों से अपील
भारतीय बेरोजगारों को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी श्रमिक अपना क्लेम भेज दें और भुगतान का इंतजार नहीं करें। वह 25 अप्रैल तक स्वदेश वापस लौट आएं। इस दौरान उनके वापस आने के पूरा खर्च सरकार उठाएगी। वहीं उनके बकाए को सऊदी सरकार कंपनियों से मिलकर भुगतान को लेकर जरूरी कदम उठाएगी
सुषमा स्वराज ने भारतीय श्रमिकों से कहा कि वह जल्द से जल्द अपनी कंपनी में बकाए की मांग करें और अपना क्लेम कंपनी में दर्ज करा दें। जल्दी से जल्दी पूरा विवाद सुलझाकर वह 25 सितंबर तक भारत वापस लौट आएं।
केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में ट्वीट भी किए हैं। उन्होंने कहा कि आप अपना बकाया कंपनी से ले लें और वापस लौटने आइये। आपके लौटने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इस मामले के लिए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सऊदी अरब में हैं।
सऊदी अरब में फंसे हुए हैं हजारों की संख्या में भारतीय
बता दें कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है। हजारों की संख्या में भारतीय श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं उनका पैसा भी कंपनियों में फंसा हुआ है। जिसका भुगतान हीं किया गया है। इसी भुगतान के लिए भारतीय श्रमिक वहां रूके हुए हैं, जिससे उन्हें उनका बकाया वापस मिल सके।
भारतीय श्रमिकों के हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने अहम फैसला लेते हुए अब उनके लौटने के लिए कदम उठा रही है। इससे पहले करीब आठ सौ भारतीयों के जेद्दाह में भूखे होने की खबर आने के बाद सुषमा स्वराज ने रियाध स्थित दूतावास से संपर्क किया और उन्हें खाने की सहूलियत मुहैया कराने की अपील की थी।
उन्होंने कहा कि जब सऊदी सरकार बंद हो चुकी कंपनियों के साथ निपटारा करेगी तो आपका बकाया भी अदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावों के निपटारे में वक्त लगेगा और अनिश्चितकाल तक सऊदी अरब में इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications