भगोड़े ललित मोदी की मदद कर बुरी फंसी सुषमा स्वराज, जा सकती है कुर्सी
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी जिन्हें भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित कर रखा है उन्हें मदद करने के चलते बुरी तरह से घिर गयी हैं। सुषमा स्वराज पर ललिल मोदी को मदद करने का आरोप लगा है।

सुषमा स्वराज ने ललिल मोदी को पिछले साल जुलाई में यात्रा करने के लिए मदद की और उन्हें भारत आने में मदद की। सुषमा स्वराज पर आरोप है कि उन्होंने सरकार की बिना जानकारी के ललित मोदी को दरवाजे के पीछे से व्यक्तिगत रूप से मदद की है।
हालांकि सुषमा का कहना है कि उन्होंने यह मदद मानवता के आधार पर की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि उन्होंने यह मदद इसलिए की क्योंकि ललित मोदी की पत्नी को कैंसर था और उन्हें अस्पताल में त्वरित मदद की जरूरत थी।












Click it and Unblock the Notifications