सुषमा स्वराज ओआईसी सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूएई रवाना

नई दिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गई हैं। अबू धाबी में एक और दो मार्च को ओआईसी विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के लिए सुषमा स्वराज को विशिष्ट अतिथि की हैसियत से आमंत्रित किया गया है। ये पहली बार है जब भारत भी ओआईसी की बैठक का हिस्सा होगा।

Sushma Swaraj emplanes for UAE to attend OIC conclave

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को ही चीन में हुई 16वीं रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटीं थीं। गुरुवार शाम को वो यूएई के लिए रवाना हो गईं। ओआईसी इस्लामी देशों का एक संगठन है जिसकी स्थापना 1969 में हुई थी। इसके 57 सदस्य देश हैं जिनमें 40 देश मुस्लिम बहुल हैं।

इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी शामिल होना हैं। पाकिस्तान ओआईसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कार्यक्रम में सुषमा स्वराज को बुलाए जाने पर एतराज जताया है। कुरैशी ने कार्यक्रम के बहिष्कार की भी बात कही है। कुरैशी ने कहा, मैने यूनाइटेड अरब अमीरात के विदेश मंत्री से सुषमा स्वराज के निमंत्रण को लेकर बात की है। अगर वह इस बैठक में शामिल होंगी तो मैं इस बैठक में हिस्सा नहीं लूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+