सुषमा स्वराज ने तीन बीमार पाकिस्तानी नागरिकों को दिया वीजा का भरोसा
नई दिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीन बीमार पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय वीजा देने का भरोसा दिया है, ताकि वो भारत आकर अपना बेहतर ईलाज करा सकें। अपनी दरियादिली और मदद करने के स्वभाव के लिए मशहूर सुषमा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए तीन पाकिस्तानी नागरिकों को चिकित्सा वीजा देने का आश्वासन दिया है।

पाकिस्तान के रहने वाले कुरबान अली ने सुषमा स्वराज से गुजारिश की थी कि उनको अपने बीमार बेटे इमरान की ओपन हार्ट सर्जरी के इलाज के लिए भारत में आना है। इसके लिए उन्हें वीजा दिया गया है। कुरबान ने सुषमा को ट्वीट करते हुए कहा था कि मेरे बेटे की तीसरी ओपन हार्ट सर्जरी है। उसकी जिंदगी बचाने के लिए प्लीज चिकित्सा वीजा जारी करें। इस पर सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मुझे बीमारी के बारे में जानकर दुख हुआ, आप पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग से संपर्क करे। हम आपको तत्काल वीजा जारी करेंगे'
सुषमा ने 12 साल के बच्चे मोहम्मद हसन की ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भी भारतीय विदेश मंत्री ने वीजा देने का आश्वासन दिया। सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मोहम्मद हसन ने भारत में ओपन हार्ट सर्जरी करवाने के लिए चिकित्सा वीजा का अनुरोध किया है, वह केवल 12 साल का है। कृपया आप पाकिस्तान में हमारे मिशन से संपर्क करे। हम तुरंत आपके बीमार बच्चे के लिए वीजा जारी करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications