UNGA से लौट कर बोलीं सुषमा- जो बोलना था वहां बोल दिया, यहां कुछ नहीं बोलना
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)से विदेश मंत्री 28 सितंबर की रात भारत लौटीं। न्यूयॉर्क से लौटीं सुषमा ने UNGA में दिए अपने भाषण पर कहा कि जो बोलना था वहां बोल दिया, यहां कुछ नहीं बोलना है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज अपने संबोधन में जमकर पाकिस्तान पर निशाना साधा था।
ये कहा था सुषमा ने
उन्होंने जहां भारत सरकार की योजनाओं के बारे में बताया वहीं दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और आतंकवाद को पनाह देने वालों को अलग-थलग कर देने की मांग की थी। सुषमा ने UNGA में कश्मीर के मुद्दे पर भी बात रखी थी।
सुषमा ने कहा था कि दुनियाभर में पिछले कुछ समय में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा था कि आतंकवाद मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है क्योंकि वो निर्दोषों को निशाना बनाता है।
उन्होंने कहा था कि हमें आतंक के खिलाफ एकजुट होना होगा।
पाक को दिया था जवाब
साथ ही पाक पीएम नवाज शरीफ को जवाब देते हुए सुषमा ने कहा था कि वो कश्मीर को पाने के ख्वाब देखना छोड़ दे। सुषमा ने कहा था कि कश्मीर को हमसे कोई अलग नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ये समझता है कि इस तरह कि हरकत करके कोई हिस्सा छीन सकता है कि तो उनका ये मंसूबा कभी कामयाब नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications