विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबियत खराब, एम्स में भर्ती
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सोमवार शाम को अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है।
64 साल की विदूषी नेता को सीने में जकड़न और दर्द की शिकायत हुई जिसके चेकअप के लिए वो एम्स आयी थीं लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां एडमिट कर लिया। उनके कई टेस्ट किये गये हैं जिसकी रिपोर्ट आज आयेगी फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सुषमा इस समय एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में हैं।
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज डायबिटीज की मरीज हैं और पिछले 20 साल से वो इस रोग की दवा खा रही हैं। गौरतलब है कि सुषमा की आज पाकिस्तान के फॉरेन सेक्रेटरी एजाज अहमद चौधरी से भी मुलाकात करनी है लेकिन अचानक से उनकी तबियत बिगड़ जाने से अब यह मीटिंग कैंसिल भी हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications