Twitter पर भड़कीं सुषमा, कहा-बेटी बैरिस्टर, उसे फायदा पहुंचाने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली| ललित मोदी को लेकर लगातार विरोधियों के निशाने पर आयीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार को उस समय एकदम से भड़क गईं जिस समय लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने अपनी बेटी बांसुरी को पूर्वोत्तर कोटे से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाया था। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी बांसुरी एक वकील हैं।
जिस पर गुस्साते हुए सुषमा स्वराज ने ट्विट किया कि मेरी बेटी एक बेरिस्टर है और उसने ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है जो कुछ भी कहा और लिखा जा रहा है वो पूरी तरह से झूठ बात है।
सुषमा स्वराज पर यह विवादित टिप्पणी ट्विटर हैंडल सोचपीएकेओइडी से की गई थी जिस पर जव विवाद बढ़ने लगा तो इस ट्विट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ट्विटर पर सुषमा के समर्थकों ने उन्हें यह कहते हुए सलाह दी कि कुत्तों के भौंकने से परेशान न हों, अपना अपना अच्छा काम जारी रखें।













Click it and Unblock the Notifications