बिहार बाढ़ पर गिरिराज सिंह के बयान के बाद सुशील मोदी ने की नीतीश कुमार की तारीफ
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बिहार बाढ़ से जुड़े उन आरोपों को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं, जो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाए हैं।

अपने ट्वीट में, भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील मोदी ने राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एकजुटता पेश करने की कोशिश की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'एनडीए के सहयोगी दल जनता दल- यू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने बिहार में न्याय के साथ विकास की राजनीति को नई ऊंचाई दी और आपदा की चुनौतियों को भी जनता की सेवा के अवसर में बदलने का हुनर साबित किया। नीतीश जी के दोबारा पार्टी के शीर्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने से एनडीए मजबूत होगा।'
बता दें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवर को ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने एनडीए की तरफ से बाढ़ से प्रभावित लोगों से क्षमा मांगी है, क्योंकि वह दुर्गा पूजा का उत्सव नहीं माना पा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है.. मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं, जहां पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नहीं हो पाया है।'
इससे पहले उन्होंने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाढ़ की वजह से लग रहे आरोपों को अपने कंधों पर लेना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि पिछले 15 वर्षों से कौन बिहार में सत्ता में है, क्या उसे पटना की इस हालात के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए? इस सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर, ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है।
बाढ़ के कारण सबसे बुरी स्थिति बिहार की राजधानी पटना की है, जहां के लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस बाढ़ ने शहर की खराब जल निकासी और बुनियादी ढांचे की व्यवस्था भी बता दी है। कई निवासियों ने कहा कि वे दो दिनों तक बिना बिजली और फोन लाइनों के रहने के लिए मजबूर हो गए क्योंकि बढ़ते पानी ने संचार लाइनों और बिजली की आपूर्ति को रोक दिया था।
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी गिरिराज सिंह के बयान का जवाब दिया था। जिसमें तथ्यों के माध्यम से उन्होंने बताया था कि इसके लिए बीजेपी अधिक जिम्मेदार है।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications