'पंत के बचने की नहीं थी उम्मीद...', बस ड्राइवर ने बताया कितना भयानक था हादसा
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार शुक्रवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पंत के बचने की उम्मीद नहीं था। ऐसा कहना है उन्हें अस्पताल भेजने वाले बस ड्राइवर सुशील मान का।

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार में आग लग गई। हालांकि, ऋषभ पंत खुद कार की विंड तोड़कर बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच गई। लेकिन उन्हें 5 जगहों पर चोट आई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत की सलामती के लिए विराट कोहली ने की प्रार्थना, सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर कही यह बात
Recommended Video


ऋषभ पंत को अस्पताल भेजने वाले ड्राइवर से जानिए कितना भयानक था हादसा
ऋषभ पंत के लिए बस ड्राइवर सुशील मान दूत बनकर आए। क्योंकि चोट की वजह से पंत बुरी तरह जख्मी हो गए थे और चल भी नहीं पा रहे थे। ऐसे में उन्हें ड्राइवर मान ने खुद एंबुलेंस करके अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बारे में बात करते हुए ड्राइवर सुशील मान ने कहा कि जिस तरह का हादसा हुआ था, उसे देखते हुए ऋषभ पंत के बचने की संभावना नहीं थी।

बस से 300 मीटर दूरी पर हुआ था हादसा
मान ने कहा कि घटना उनसे करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई। जिसके बाद वह और बस में सवार लोग पंत को बचाने आए। मान ने बताया कि आग लगने से पहले पंत की कार तीन से चार बार पलटी थी। मान ने कहा कि हादसा इतना भयानक था कि बस के अंदर बैठे यात्री भी दहल गए थे।

हरिद्वार से बस लेकर आ रहे थे मान
मान ने बताया कि मैं सुबह 4:25 बजे हरिद्वार से निकला तो एक स्टॉपेज पर मैंने अपनी बस को धीमा किया और लगभग 300 मीटर दूर कुछ रोशनी इधर-उधर जाती देखी। यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि यह कार थी या नहीं। ऐसे में मैंने अपने कंडक्टर से कहा कि कुछ गड़बड़ है। हालांकि जब हम लोगों ने देखा तो करीब 100 मीटर की दूरी पर कार हरिद्वार की तरफ डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बस के अंदर बैठे यात्री भी दहल गए।

डिवाइडर से टकराने के बाद पंत की आधी शरीर थी बाहर
मान ने बताया कि जिस वक्त कार कनेक्टर की तरफ गई, वह डिवाइडर से टकराकर पहले ही तीन से चार बार मुड़ चुकी थी। पंत कार से आधा बाहर थे और मैंने ब्रेक मारा। इसके बाद मैं और मेरा कंडक्टर बाहर गए और उन्हें कार के बाहर ले गए। बस के अंदर के यात्रियों ने भी हमारी मदद की। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह अकेले हैं? इस पर उन्होंने कहा कि 'हां'। ड्राइवर ने कहा कि अगर पंत को समय रहते नहीं निकाला गया होता तो उनकी कार के अंदर जलने से मौत हो जाती।

कार से बाहर निकलते ही बोले - मैं ऋषभ पंत हूं
कार से निकलते ही उन्होंने कहा कि ‘मैं ऋषभ पंत हूं और एक क्रिकेटर हूं। हालांकि, मैं क्रिकेट का फैन नहीं हूं, क्योंकि मुझे कबड्डी पसंद है। इसके बाद हमने पंत को बाहर निकालकर डिवाइडर पर लिटा दिया। जिसके बाद पंत ने पानी मांगा और हमने दे दिया। यात्रियों में एक ने उसे कपड़े से ढक दिया। वहीं हमने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और पंत को हॉस्पिटल भेजवाया। आपको बता दें कि विराट कोहली, शाहीन शाह अफरीदी, वीवीएस लक्ष्मण और क्रिकेट बिरादरी के अन्य लोगों ने भीषण दुर्घटना के बाद पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications