जब विरोधी खिलाड़ी सिर्फ पैर छूकर चले गए मैदान से बाहर, सुशील ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली। दो बार ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुशील कुमार तकरीबन तीन साल के बाद जब रिंग में उतरे तो वह अपने पूरे रंग में दिखे। जिस तरह का सुशील कुमार ने खेल दिखाया उसे देख कर लग रहा था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगे, हर कोई उनके खेल और दांवपेंच का मुरीद हो गया। सुशील कुमार ने अपने प्रसंशकों को बिल्कुल निराश नहीं किया। इंदौर में चल रहे टूर्नामेंट में उन्होंने 74 किलोग्राम के वर्ग में अपना मेडल पक्का किया। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह खिताब हासिल किया वह उम्मीद से कहीं आसान रहा। दरअसल क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल औऱ फाइनल मुकाबले में तीनों ही प्रतिद्वंदियों ने उन्हें वाकओवर दे दिया।

sushil kumar

रेफरी ने विजेता घोषित किया
दरअसल तीनों ही मुकाबले में सुशील कुमार को उनके विरोधी पहलवानों ने लड़े बिना ही उन्हें जीत दे दी। पांच मुकाबलों में सुशील को सिर्फ दो ही मुकाबलों में कुश्ती के लिए अपने दांव दिखाने पड़े। लेकिन आखिरी के तीन निर्णायक मुकाबलों में उनके प्रतिद्वंदी प्रवीन, सचिन राठी और प्रवीण राणा मैदान में आए और सुशील कुमार का पैर छूकर बिना लड़े ही मैदान से बाहर चले गए। जिसके बाद रेफरी ने सुशील कुमार का हाथ उठाकर उन्हें विजयी घोषित कर दिया।

मैं क्या करूं अगर कोई लड़ना नहीं चाहता
इस पूरे मामले पर विवाद होने पर सुशील कुमार ने कहा कि अगर कोई प्रतिद्वंदी मुझसे लड़ने के लिए राजी नहीं है तो ऐसी स्थिति में मैं क्या कर सकता हूं। सुशील कुमार ने कहा कि हर खिलाड़ी अपने वरिष्ठ का सम्मान करता है, लेकिन जब दोनों खिलाड़ी लड़ते हैं तो वो समान होते हैं। लेकिन यह पूरी तरह से अलग तरह का मामला है जब खिलाड़ी लड़ना ही नहीं चाहता है।

विवाद मेरे पीछे-पीछे चलता है
जिस तरह से सुशील कुमार ने महज 2 मिनट और 33 सेकेंड की कुश्ती के बाद मेडल अपने नाम किया उसके चलते कई लोगों ने आपत्ति भी जताई। यहां तक कि फरहान अख्तर ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई, उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सुशील कुमार गोल्ड मेडल स्वीकार नहीं करेंगे। मैं सुशील कुमार की उपलब्धियों का बहुत सम्मान करता हूं और यह उम्मीद करता हूं वह इस तरीके से गोल्ड मेडल स्वीकार नहीं करेंगे, यह एक स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के खिलाफ है। विवाद पर सुशील कुमार ने कहा कि मैं जहां जाता हूं विवाद हमेशा मेरा पीछा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+