CAA को लेकर सुशील मोदी का बड़ा बयान, बोले- हमें ये उम्मीद नहीं थी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अहम बयान दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ इतना बड़ा प्रदर्शन होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि विपक्ष की लोगों की भ्रमित करने की कोशिश है। इन लोगों को यह याद रखना चाहिए जितना ही ये लोगों को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के जरिए ध्रुवीकरण की कोशिश करेंगे उतना ही इसके खिलाफ लोगों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में होगा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भी लोग इकट्ठा हो रहे हैं, लेकिन मीडिया में इन लोगों को जगह नहीं मिल रही है।

90 फीसदी प्रदर्शनकारी एक समुदाय के
सुशील मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जितने भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उसमे से 90 फीसदी लोग एक ही समुदाय के हैं। हम इन प्रदर्शनों में गरीब और दलितों को नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि शायद हम लोगों को समझाने में सफल नहीं हुए। विपक्ष जिस तरह से लोगों के बीच झूठ को फैला रहा है, उसकी वजह से भी लोगों में भ्रम की स्थिति है। लेकिन हमने इससे भी बड़े प्रदर्शन तीन तलाक कानून के खिलाफ देखे हैं, लेकिन फिर भी यह कानून आया। धीरे धीरे लोगों को सीएए की भी सच्चाई समझ में आएगी

एनपीआर में पूछे गए सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं
एनपीआर में पूछे जाने वालों सवालों को लेकर जब सुशील मोदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम फिर से यह दोहराना चाहते हैं कि एनपीआर की प्रक्रिया में पूछे गए सवालों का जवाब देना अनिवार्य नहीं है। एलजेपी नेता रामविलास पासवान ने भी एनपीआर में पूछे जाने वाले सवालों पर चिंता जाहिर की थी। लेकिन सुशील मोदी ने कहा कि पासवान जी पूरी तरह से एनपीआर के समर्थन में हैं और एनपीआर में पुछे जाने वाले सवालों का जवाब देना अनिवार्य नहीं है।

जदयू से हमारा गठबंधन अटूट
हाल ही में जिस तरह से जदयू नेता पवन कुमार ने नीतीश कुमार के साथ हुई व्यक्तिगत बातचीत की जानकारी सार्वजनिक की थी उसपर सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश हमारे साथ 1996 से हैं और अब हम एक साथ मिलकर बिहार में काम कर रहे हैं। बिहार में हम 12 वर्ष से काम कर रहे हैं। वो भाजपा को अच्छी तरह से जानते हैं। पवन वर्मा अपनी राजनीति कर रहे हैं, नीतीश ने उसका जवाब दिया है। हमारा गठबंधन अटूट है।
-
Bihar में फिर शुरू हुआ पोस्टर पॉलिटिक्स! पटना में लगे चिराग के पोस्टर, क्या BJP के 'हनुमान' बनेंगे नए CM -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job?












Click it and Unblock the Notifications