सुशील कुमार को जान का खतरा, जिस डॉन के गुर्गे ने दी थी सलमान की सुपारी, वही बन गया है दुश्‍मन नंबर 1

नई दिल्‍ली, 25 मई। जूनियर कुश्‍ती चैंपियन सागर धनखड़ हत्‍याकांड में फंसे ओलंपिक विनर रेसलर सुशील कुमार की शोहरत का तिलिस्‍म अब टूट गया है। 4 मई 2021 को सुशील से हुई एक गलती ने उसकी मेहनत से कमाई इज्‍जत को मिट्टी में मिला दिया। सुशील कुमार कानून की नजर में एक मुल्‍जिम बन गया है। उसपर अपहरण और कत्‍ल के संगीन आरोप हैं। एक वो वक्‍त था जब सुशील को रिंग में देख बड़े-बड़े पहलवान खौफ खाते थे। एक आज का वक्‍त है कि सलाखों के पीछे गोल्‍ड मेडल जीत चुका यह पहलवान डरा हुआ है। सुशील कुमार ने अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस कस्‍टडी में सुशील कुमार ने कहा है कि मुझे संदीप उर्फ काला जठेड़ी से जान का खतरा है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सुशील कुमार का दुश्मन नंबर एक बन चुका है काला जठेड़ी

सुशील कुमार का दुश्मन नंबर एक बन चुका है काला जठेड़ी

बताया जा रहा है कि 4 मई की रात सागर धनखड़ की जब हत्‍या हुई तो उस वक्‍त उसके साथ उसका दोस्‍त सोनू महाल भी था। सुशील कुमार ने सोनू महाल को भी बेरहमी से पीटा था। हालांकि उसकी जान बच गई। सोनू महाल गैंगस्टर काला जठेड़ी का भांजा है और एक कुख्‍यात अपराधी है। उसके ऊपर हत्‍या, रंगदारी और डकैती के 19 मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक काला जठेड़ी मलेशिया में बैठकर हिंदुस्तान अपना गैंग चलाता है। उसके राइट हैंड लारेंस बिश्नोई और उसका भांजा सोनू महाल यहां उसका पूरा नेटवर्क ऑपरेट करते हैं। इसी दम पर सोनू महाल भी दिल्‍ली में कई विवादित प्रॉपर्टीज पर अपना कब्‍जा करता जा रहा था।

Recommended Video

    Sagar Murder Case: Sushil Kumar पर और कसा शिकंजा, 4 आरोपी और हुए गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    काला जठेड़ी ने सुशील कुमार को कहा- गलती कर दी तुमने, अब खामियाजा भुगतना पड़ेगा

    काला जठेड़ी ने सुशील कुमार को कहा- गलती कर दी तुमने, अब खामियाजा भुगतना पड़ेगा

    सोनू महाल को पीटने के बाद सुशील कुमार ने काला जठेड़ी को फोन कर कहा था कि उससे जो हुआ वो गुस्‍से में हुआ। बताया तो ये भी जा रहा है कि सुशील कुमार ने जठेड़ी से कहा था कि वो सोनू को बोले की वो गवाही ना दे। लकिन जठेड़ी ने सुशील से साफ कह दिया कि तुमने गलत कर दिया और इसका खामियाजा भुगतना पड़गा। बताया ये भी जा रहा है कि काला के इशारे पर ही सोनू ने सुशील के खिलाफ पुलिस में बतौर चश्‍मदीद बयान दर्ज करवाया है।

    काला जेठाड़ी के राइट हैंड लारेंस बिश्‍नोई ने दी थी सलमान खान की सुपारी

    काला जेठाड़ी के राइट हैंड लारेंस बिश्‍नोई ने दी थी सलमान खान की सुपारी

    हिंदुस्‍तान में काला जेठाड़ी का पूरा काला धंधा लारेंस बिश्‍नोई संभालता है। आपको बता दें कि लारेंस विश्‍नोई राजस्‍थान का वही डॉन है जिसने बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान को जान से मारने के लिए संपत नेहरा को सुपारी दी थी। सुपारी लेने के बाद संपत दो बार मुंबई गया था और उसने सलमान के सिक्‍योरिटी की रेकी की थी। उसने एक बार सलमान पर हमले की कोशिश करनी चाही लेकिन सलमान की सिक्‍योरिटी तगड़ी होने के चलते वो कामयाब नहीं हो पाया। वो दोबारा सलमान पर हमला करता लेकिन हरियाणा पुलिस की स्‍पेशल टास्‍क फोर्स ने हैदराबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

    एक समय में काला जेठाड़ी से अच्‍छे संबंध थे सुशील कुमार के

    एक समय में काला जेठाड़ी से अच्‍छे संबंध थे सुशील कुमार के

    जानकारी में ये भी बात सामने आई है कि कुछ महीने पहले तक काला जठेड़ी सुशील कुमार का खासमखास था। सूत्रों के मुताबिक सुशील ही काला जठेड़ी को कई बिजनेसमैन के मोबाइल नंबर देकर एक्सटोर्शन कॉल करवाता था और फिर बीच में मांडवाली कर बिजनेस मैन और काला जठेड़ी के बीच समझौता करवा देता था। इसमें सुशील दोनों तरफ से पैसे लेता था।

    काला जठेड़ी पर है 7 लाख का इनाम

    काला जठेड़ी पर है 7 लाख का इनाम

    हरियाणा पुलिस के मुताबिक काला जठेड़ी पर 7 लाख रुपए का इनाम है। 5 लाख का इनाम फरीदाबाद पुलिस ने तो 2 लाख का इनाम गुरुग्राम पुलिस ने रखा है। उसपर हत्‍या के 13, हत्‍या की कोशिश के 4, लूट के 20 और फिरौती के करीब 3 मामले दर्ज है। फरवरी 2020 से जठेड़ी फरार चल रहा है। फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत की पुलिस के साथ साथ एसटीएफ भी उसके पीछे लगी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+