धोनी के रिटायरमेंट पर सुशांत की बहन ने शेयर किया खास वीडियो, बहनों संग मस्ती करते दिखे एक्टर

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने हो चुके हैं। लेकिन उनके फैंस और परिवार की ओर लगातार उनसे जुड़े वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। रविवार को सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे अपनी बहनों के साथ मस्ती मजाक कर रहे थे। यह वीडियो एमएस धोनी फिल्म के रिलीज के वक्त का है। सुशांत की बहन ने शनिवार को महेंद्र सिंह धोने के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शेयर किया था। हालांकि ये वीडियो बाद में उन्होंने हटा लिया।

वीडियो शेयर कर भावुक हुईं सुशांत की बहन

वीडियो शेयर कर भावुक हुईं सुशांत की बहन

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने लिखा कि, हमारे पास आनंद था, हम मस्ती करते थे। हम धूप का मौसम एंजॉय करते थे। लेकिन मुस्कान और गीत जैसे सभी सीजन चले गए हैं। मैं चाहती हूं कि हम सब फिर से एक साथ हों ... । वीडियो में सुशांत अपनी बहनों और खुद को फिल्माते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी बहन उन्हें एम एस धोनी बुलाती हुई नजर आ रही हैं। सुशांत इस वीडियो में अपनी तीनों बहनों के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

बहनों के साथ मस्ती भरा वीडियो

बहनों के साथ मस्ती भरा वीडियो

सुशांत बेड पर लेटे हुए हैं उनकी बहनें उनके आसपास बैठी हुई हैं। सुशांत की एक बहन उनकीओर इशारा करते हुए कहती हैं, "यह महेंद्र सिंह धोनी है। वहीं दूसरी बहन कहती हैं, 'मेरा भाई महेंद्र सिंह धोनी बन गया है। हमें उस पर गर्व है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सुशांत का कोई पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले भी उनका परिवार सुशांत की कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कर चुका है।

भगवान शिव के भक्त थे सुशांत

इससे पहले सुशांत की बहन ने एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे अपनी बहन संग कहीं जा रहे हैं। वे गाड़ी चलाते वक्त कोई पुराना गाना गुनगुना रहे हैं। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत काफी धार्मिक स्वभाव के थे। वे सोशल मीडिया पर भगवान शिव के कई फोटो शेयर किया करते थे। बता दें कि, इस समय सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच जारी है। ईडी ने भी सवाल-जवाब का सिलसिल शुरू कर दिया है।

सुशांत के दोस्त ने किए कई खुलासे

सुशांत के दोस्त ने किए कई खुलासे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके घर में एक पार्टी का जिक्र इन दिनों कई लोगों ने किया। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने भी दावा करते हुए कहा था कि सुशांत की मौत से ठीक एक रात पहले उनके घर में एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी जिसमें कई बॉलीवुड और राजनैतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। अब सुशांत सिंह के दोस्त गणेश हीवरकर ने भी उसी पार्टी का जिक्र करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।

13 जून को एक बड़ी पार्टी हुई थी....

13 जून को एक बड़ी पार्टी हुई थी....

पार्टी के बारे में बहुत कुछ जानते थे सुशांत गणेश हीवरकर ने कहा, बीते 13 जून को एक बड़ी पार्टी हुई थी, जिसमें कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं। हीवरकर के मुताबिक उस पार्टी में काफी कुछ ऐसा हुआ था जिसके बारे में सुशांत सिंह राजपूत बहुत कुछ जानते थे। इस पार्टी से जुड़े लोगों में से गणेश ने एक शख्स का नाम संदीप बताया है। गणेश ने कहा कि संदीप भी इस पार्टी के बारे में काफी कुछ जानता है। हालांकि सुशांत के दोस्त ने शुरुआती दौर में एक्टर की मौत की खबर देर से मिलने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+