पहली पुण्यतिथि: क्या आपको पता है कि सुशांत सिंह राजपूत छोड़ना चाहते थे एक्टिंग, जानिए क्यों?

क्या आपको पता है कि सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग छोड़ना चाहते थे, जानिए क्यों?

मुंबई, 14 जून 2021: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सोशल मीडिया पर आज हैशटैग सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहा है। हर कोई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहा है। सुशांत के निधन के एक साल बाद भी ये उनके मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपने-अपने दायरे में इस मामले की जांच कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि हर कोई उनकी फिल्मों और उनके एक्टिंग को याद कर रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग छोड़ना चाहते थे।

Recommended Video

    Sushant First Death Anniversary: आज फिर याद आए Sushant Singh Rajput । वनइंडिया हिंदी
    एक्टिंग छोड़ ये नेक काम करना चाहते थे सुशांत

    एक्टिंग छोड़ ये नेक काम करना चाहते थे सुशांत

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के पहले यह खबरें आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट में जाने-माने फिल्म निर्माता रूमी जाफरी के साथ काम करने के लिए तैयार थे। मीडिया से पहले की बातचीत में, रूमी जाफरी ने खुलासा किया था कि सुशात सिंह राजपूत अपना एक्टिंग करियर छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत ने कई बार बताया था कि वह एक्टिंग करियर छोड़कर ऑर्गेनिक फार्मिंग करने और देशभर में पेड़ लगाना चाहते थे।

    सुशांत वैज्ञानिक बनना भी चाहते थे: रूमी जाफरी

    सुशांत वैज्ञानिक बनना भी चाहते थे: रूमी जाफरी

    फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी ने तो यहां तक ​​कह दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत कभी-कभी वैज्ञानिक बनना चाहते हैं ताकि वह कुछ आविष्कार कर सकें और कभी-कभी अपने लोनावाला घर जाकर अकेले रहना चाहते थे।

    रूमी जाफरी ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें अपने डिप्रेशन के बारे में बताया था। इसलिए, कभी-कभी, वह उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए उन्हें प्रेरित करने की कोशिश करते थे, लेकिन सुशांत से इस पर और अधिक सोचने के डर से कभी भी उनसे उनकी स्थिति के कारण के बारे में नहीं पूछा।

    सुशांत का सफर: इंजीनियरिंग छात्र से बॉलीवुड तक

    सुशांत का सफर: इंजीनियरिंग छात्र से बॉलीवुड तक

    सुशांत सिंह राजपूत एक रैंक होल्डर इंजीनियरिंग छात्र थे। मुंबई में थिएटर इंडस्ट्री के लिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था। इसके बाद जल्द ही वह रोमांटिक टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' (2008) के साथ टेलीविजन की दुनिया में एंट्री की। सुशांत को पहचाह पवित्र रिश्ता (2009-2011) से मिली। जिसमें वह मानव की भूमिका में थे और अंकिता लोखंडे उनकी को-स्टार थीं।

    सफलता के शिखर पर चढ़ते हुए, सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 की हिट फिल्म 'काई पो चे' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुशांत की सबसे बड़ी हिट फिल्म धोनी थी। ये फिल्म क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी। सुशांत ने इसके अलावा शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, ड्राइव, राब्ता, केदारनाथ, छिछोरे और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+