जानिए सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्‍यादा किस बात से लगता था डर, देखें वीडियो

मुंबई, 14 जून। बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के लिए 14 जून 2020 ही वो मनहूश तारीख थी जब शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। एसआरके के नाम से अपने फैंस के बीच मशहूर सुशांत की आज पहली पुण्‍यतिथि है। सुशांत की मौत जिस तरह हुई थी उसे देखकर हर कोई अचंभित हुआ था, मौत के एक साल बाद भी लोगों को ये विश्‍वास करना मुश्किल है कि इतना जिंदादिल एक्‍टर सुसाइड कैसे कर सकता हैं। सुशांत के साक्षात्‍कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद बता रहे हैं कि उन्‍हें सबसे अधिक डर किसी चीज से लगता है।

सुशांत को किससे लगता था सबसे अधिक डर ?

सुशांत को किससे लगता था सबसे अधिक डर ?

सुशांत के निधन के एक साल बाद उनके साक्षात्‍कार के वीडियो की ये क्लिपिंग है जिसमें सुशांत सिंह से जब एंकर ने पूछा कि उन्‍हें डर किसी किससे लगता ? इस‍का जवाब देते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने बताया था कि उन्‍हें मौत से सबसे ज्‍यादा डर लगता था उन्‍होंने ये बताया था कि क्‍यों उन्‍हें मौत से डर लगता है?

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: खुदकुशी या मर्डर ? One Year बाद भी बरकरार हैं ये सवाल | वनइंडिया हिंदी
    एक्‍टर ने बताया था कि उन्‍हें मौत से क्‍यों लगता है डर

    एक्‍टर ने बताया था कि उन्‍हें मौत से क्‍यों लगता है डर

    सुशांत ने इस प्रश्‍न के सवाल का जवाब दिया था उन्‍हें शायद मौत से सबसे अधिक डर लगता है। मौत से क्‍यों डर लगता इसकी वजह सुशांत सिंह राजपूत ने बताई कि जब वो 3 घंटे सो जाते हैं तो मुझे ये पता नहीं रहता कि मैं कौन हूं ? सुशांत सिंह ने आगे ये भी कहा था कि आप कौन हैं ये न जानना डरावना है। शायद मौत के बाद ही ऐसा होता है।

    बर्थडे की रात कब्रिस्‍तार पर बिताना चाहते थे सुशांत

    बर्थडे की रात कब्रिस्‍तार पर बिताना चाहते थे सुशांत

    बता दें सुशांत सिंह अपने इस डर पर काबू पाना चाहते थे। वो इस बात को लेकर स्‍वयं को चैलेंज करते रहते थे। सुशांत अपने फयूचर को लेकर बहुत सी प्‍लानिंग कर रखी थी। जिसका खुलासा उनकी डायरी में हुआ था। सुशांत सिंह ने अपनी डायरी में लिखा था वो बुरी तरह डर जाते हैं तो मजा आता है। उन्‍होंने 2020 में ये लिखते हुए इसके आगे लिखा था कि अपने बर्थडे पर वो एक रात कब्रिस्‍तान में बिताना चाहते हैं।

    मौत से डरने वाले सुशांत ने की थी खुदकुशी

    मौत से डरने वाले सुशांत ने की थी खुदकुशी

    बता दें मौत जिससे सुशांत को सबसे अधिक डर लगता था, पुलिस के दावों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने मौत को खुद गले लगाया। ध्‍यान रहे सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को उनके कमरे में पंखे से लटका मिला था। पुलिस के अनुसार एक्‍टर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर ली थी।

    भोलेनाथ के पुजारी सुशांत चांद तारों से किया करते थे बातें

    शंकर भगवान में अटूट आस्‍था रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत चांद-तारों से बातें किया करते थे।भगवान में अथाह विश्‍वास रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत की विज्ञान में काफी रुचि थी। एक्‍टर के साथ सुशांत क डीप थिंकर भी थे। हमेशा जिंदादिली से बात करने वाले सुशांत यूं मौत को गले लगा लेंगे ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। यही कारण है कि सुशांत के फांसी लगाने की खबर पर हर कोई अचंभित हुआ था। हालांकि पुलिस ने ये साबित कर दिया है कि सुशांत की मौत का सुसाइड ही था लेकिन आज भी उनके फैंस जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत की मांग कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+