सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी: कबीर सिंह से अंधाधुन तक, 5 बड़ी फिल्मों को एक्टर ने किया था रिजेक्ट

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी: कबीर सिंह से अंधाधुन तक,5 बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया था एक्टर ने

नई दिल्ली, 14 जून: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज सोमवार को पहली बरसी है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। 34 वर्षीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी तीनों एजेंसियां है, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पहेली सुलझाने की कोशिश में लगी है। लेकिन अब तक ये नहीं पता चल सका है कि ये आत्महत्या का मामला था या नहीं। सुशांत सिंह एक शानदार अभिनेता थे और इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं, उन्होंने कबीर सिंह, बेफिक्रे और कई अन्य बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। आइए जानें उन पांच फिल्मों के बारे में, जिसको सुशांत ने ठुकरा दिया था।

1. कबीर सिंह

1. कबीर सिंह

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही ज्यादा हिट हुई थी। शाहिद कपूर को इस फिल्म में एक्टिंग के लिए बहुत सराहा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह फिल्म शुरुआत में सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी। यहां तक कि अर्जुन कपूर भी इस रेस में शामिल थे। लेकिन दोनों अभिनेताओं ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। ऐसे ये फिल्म शाहिद कपूर के पास चली गई।

2. बेफिक्रे

2. बेफिक्रे

बेफिक्रे फिल्म देखरकर ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह को इस रोल के हमेशा से चुना गया था। लेकिन फिल्म मेकर्स को शुरू में लगा कि शुद्ध देसी रोमांस के बाद सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर की जोड़ी इस फिल्म में कमाल कर सकती है। सुशांत ने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया था। चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं और फिल्म आखिरकार रणवीर की गोद में आ गई।

3. हाफ गर्लफ्रेंड

3. हाफ गर्लफ्रेंड

सुशांत और कृति सेनन की जोड़ी वाली फिल्म राब्ता काफी चर्चा में थी। इसलिए हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म के निर्माता फिल्म में सुशांत और कृति को इस फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते थे। हाफ गर्लफ्रेंड के निर्माताओं ने सुशांत और कृति सेनन को ये फिल्म ऑफर की थी। लेकिन दोनों ने फिल्म को ना कह दिया था। जिसके बाद फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था।

4. अंधाधुन

4. अंधाधुन

सुशांत सिंह राजपूत एक शानदार अभिनेता थे। इसलिए आयुष्मान खुराना से पहले अंधाधुन उनको ऑफर की गई थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने नहीं आ पाई कि फिल्म को सुशांत से क्यों रिजेक्ट कर दिया था और श्रीराम राघवन और एसएसआर के बीच ये डील क्यों नहीं हुई। खैर वजह जो भी हो, आयुष्मान खुराना के लिए ये फिल्म फायदेमंद साबित हुई।

5. रॉ: रोमियो अकबर वाल्टर

5. रॉ: रोमियो अकबर वाल्टर

जॉन अब्राहम से पहले एक्शन थ्रिलर फिल्म रॉ: रोमियो अकबर वाल्टर सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी। लेकिन इस फिल्म में भी सुशांत ने काम नहीं किया। इसके अलावा, सुशांत ने संजय लीला भंसाली की 4 फिल्मों की पेशकश को ठुकरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+